गणतंत्र दिवस परेड में दिखी पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की मनमोहक झांकी

यह झांकी पीएम मोदी के नेतृत्व में समुद्री क्षेत्र में हुई महत्वपूर्ण प्रगति का प्रमाण है, जो देश की वृद्धि और समृद्धि में योगदान दे रही है : श्री सर्बानंद सोनोवाल

समुद्री क्षेत्र में नारी शक्ति और सागरमाला की शक्ति का अनावरण किया

नयी दिल्ली। 75वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) ने गर्व से अपनी झांकी पेश की। इसमें दूरदर्शी सागरमाला कार्यक्रम को बखूबी दिखाने की कोशिश की गई जो माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप बंदरगाह को आगे रखकर विकास में तेजी लाने को उत्प्रेरित करता है। इस प्रमुख कार्यक्रम ने टर्नअराउंड समय को काफी कम कर दिया है, जिससे बंदरगाहों पर कार्गो हैंडलिंग दक्षता में वृद्धि हुई है।

लैंगिक समावेशिता के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए, झांकी का अगला भाग पिछले 9 वर्षों में महिला नाविकों की संख्या में उल्लेखनीय 1100% की वृद्धि को दर्शाता है। यह “सागर सम्मान” पहल का केंद्रीय विषय “ब्लू इकॉनमी के चलाती नारी शक्ति” का प्रतीक है। केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा,“मंत्रालय की झांकी पीएम मोदी के नेतृत्व में समुद्री क्षेत्र में की गई महत्वपूर्ण प्रगति का प्रमाण है, जो देश की वृद्धि और समृद्धि में योगदान दे रही है। पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय 21वीं सदी की अपेक्षाओं के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए समुद्री क्षेत्र में हमारी ‘नारी शक्ति’ की ताकत बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मैरीटाइम इंडिया विजन 2030″ और “मैरीटाइम अमृतकाल विजन 2047” का संगम अपने समुद्री क्षेत्र को गतिशीलता, स्थिरता और वैश्विक उत्कृष्टता द्वारा चिह्नित भविष्य की ओर ले जाने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली प्रमाण है। साथ में, ये दृष्टिकोण वैश्विक मंच पर एक समुद्री महाशक्ति के रूप में भारत की भूमिका को परिभाषित करते हुए प्रगति, नवाचार और जिम्मेदार नेतृत्व की कहानी को स्पष्ट करते हैं।

Related Articles

Back to top button