सीएम योगी ने गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस पर दी शुभकामनाएं, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा की पावन तिथि और पर्यावरण दिवस हमें संस्कृति और प्रकृति दोनों के संरक्षण का संदेश देती है।

सीएम योगी ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए संवाद और जनभागीदारी पर बल देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की। यह अभियान आज से पूरे राज्य में प्रारंभ हुआ है। इसके तहत लोगों से अपील की गई है कि वे एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाएं।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 1 जुलाई से वन महोत्सव की शुरुआत होगी, जो 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान बड़े पैमाने पर पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button