अशोक चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव

बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी का कद बढ़ाते हुए पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।

बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी का कद बढ़ाते हुए पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी को एक और बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। उन्हें संगठन में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जदयू की ओर से गुरुवार को पार्टी महसचिव आफाक अहमद खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अशोक चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने का ऐलान किया।

अशोक चौधरी पिछले कुछ दिनों के दौरान लगातार विवादों में घिरे रहे हैं. उन्होंने दो दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कविता के तर्ज पर लिखा था। ‘बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए।।’ माना गया कि उन्होंने सीएम नीतीश की बढ़ती उम्र पर निशाना साधा है। इसे लेकर जदयू की ओर से अशोक चौधरी की पोस्ट पर आपत्ति जताई. वहीं जदयू की आपत्ति के बीच ही अशोक चौधरी और सीएम नीतीश की मुलाकात हुई।

अशोक चौधरी ने सीएम नीतीश से मिलने के बाद किसी प्रकार के विवाद होने को लेकर चल रही अटकलों को सिरे से ख़ारिज कर दिया था। साथ ही एक और सोशल मीडिया में उन्होंने सीएम नीतीश के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए मेरा नेता मेरा अभिमान से अपने और सीएम नीतीश के निकटस्थ सम्बंधों को दर्शाने की कोशिश की थी। इन सब विवादों के बीच अब अशोक चौधरी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में अब अशोक चौधरी पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे।

ALSO READ: तिरुपति मंदिर विवाद: सुप्रीमो मायावती का योगी सरकार पर साधा निशाना….’लोगों का ध्यान भटकाने वाला फैसला’

Related Articles

Back to top button