‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ के संरक्षक अभय सिंह ने माधवी सिंह के जन्मदिन पर कैंसर पीड़ित निःशक्त तीमारदारों की भोजन सेवा

लखनऊ : वैश्विक स्तर पर ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ के सपनों को साकार करने के लिए अपने तन-मन एवं धन को समर्पित करने वाले विजय श्री फाउंडेशन, हंगर फ्री वर्ल्ड के संरक्षक अभय सिंह [आईएएस ] ने माधवी अभय सिंह के जन्मदिन के मंगल बेला पर शनिवार को विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के तत्वाधान में पूरे परिवार एवं मित्रगणों ने जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए असाध्य रोगों से पीड़ित निःशक्त तीमारदारों की भोजन सेवा प्रसादम सेवा के मेडिकल कॉलेज प्रांगण में पूरे मनोयोग के साथ किया गया।

इस अवसर पर निःशक्त तीमारदारों ने ईश्वर से माधवी अभय सिंह के दीर्घायु होने की मंगल कामना करते हुए, सेवा कार्यों में और मजबूती लाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

अपने जन्मदिन पर माधवी अभय सिंह ने कहा कि , हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें भगवान ने नि:शक्त तीमारदारों की सेवा के लिए सक्षम बनाया। हमें विश्वास है कि ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के लिए हमने जिन लोगों को भोजन प्रसाद वितरण किया है, इसी में से कोई न कोई परमात्मा होगा जो हम सबका कल्याण करेंगे, क्योकि – अन्नं ब्रह्मा रसो विष्णुर्भोक्ता देवो महेश्वरः अर्थात् अन्न ब्रह्म है, रस विष्णु है और खाने वाले महेश्वर हैं।

मैं फ़ूडमैन विशाल सिंह , पूरे प्रसादम परिवार की तरफ से माधवी अभय सिंह को जन्म दिन की हार्दिक बधाई देता हूँ। भोजन सेवा के इस पुण्य कार्य में सहयोगी बनने के लिए आपके पूरे परिवार को कोटि -कोटि धन्यवाद। मां अन्नपूर्णा एवं मां लक्ष्मी से आपके पूरे परिवार की सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, यश, कीर्ति एवं दीर्घायु की मंगल कामना करता हूं, आप सब जीवन में यूं ही मुस्कुराते हुए निःशक्तजनों की मदद कर आनंद की अनुभूति प्राप्त करें यही परमपिता परमात्मा से कामना है।

भगवान हमेशा आपकी रक्षा करे, आप समाजोपयोगी कार्यों से यश प्राप्त करे, आपका जीवन सभी के लिए कल्याणकारी हो, हम सभी आपके लिए यही प्रार्थना करते है एक बार फिर से आपको जन्मदिन की कोटि-कोटि शुभकामनाएँ

फ़ूडमैन विशाल सिंह

ईश्वर: त्वां च सदा रक्षदु, पुण्यकर्मणा कीर्तिमार्जय।
जीवनम्‌ तव भवतु सार्थकं, इति सर्वदा मुदम्‌ प्रार्थयामहे॥
जन्मदिवसस्य कोटिश: शुभकामना:।

Related Articles

Back to top button