मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंचे एक्स हसबैंड अरबाज खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अनिल अरोड़ा का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत का कारण बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरना बताया जा रहा है। हालांकि एक्ट्रेस या उनके परिवार की तरफ से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, इस खबर की जानकारी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है, जिसमें बताया गया है कि एक्ट्रेस के 62 वर्षीय पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में सुबह बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है और ये खबर आग की तरह फैल गई है। वहीं, घटना की खबर लगते ही मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान वहां पहुंच गए थे। बाद में उनकी बहन अलवीरा भी दिखाई दीं।

बता दें कि मलाइका की मां और पिता एक दूसरे से अलग हो चुके थे। जब मलाइका 11 साल की थीं तभी उनके माता पिता ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने अपने पेरेंट्स के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी और बताया था कैसे परिवार टूटने का असर उन पर और छोटी बहन अमृता अरोड़ा पर पड़ा था।

इसे भी पढ़ें : साउथ कोरिया के बिलबोर्ड पर फीचर होने वाली पहली इंडियन स्टार बनीं अनुष्का सेन

मलाइका के पिता के बारे में बात करें तो अनिल अरोड़ा पाकिस्तान और भारत के बॉर्डर पर शहर फाजिल्का के रहने वाले थे। वह भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे। उनका अपनी बेटियों के साथ खास रिश्ता था। मलाइका ने कई मौकों पर पिता के साथ तस्वीरें भी शेयर की थी।

इंटरनेट पर तमाम वीडियो भी आ रहे हैं, जिसमें उनके घर के बाहर पुलिस नजर आ रही है और अरबाज भी वहां मौजूद हैं। वहीं इस बीच मलाइका की मैनेजर ने बताया कि ये एक दुर्घटना है, उन्होंने आत्महत्या नहीं की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस का पंचनामा मिलते ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button