राष्ट्रीय मुद्दा हो या कानून व्यवस्था ईमानदारी से कार्य करें: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 73वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2024 का उद्घाटन किया।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 73वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। यह कार्यक्रम साईं स्टेडियम और केडी स्टेडियम में 35वीं बटालियन पीएसी, महानगर लखनऊ में क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि इस आयोजन में देशभर की केंद्रीय पुलिस बल और कई राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। इस कार्यक्रम में लगभग 378 महिला कार्मिक प्रतिभाग करके नई ऊंचाई की सफलता तक पहुँचाने में अपना योगदान दे रही है।

इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि भारत की परम्परा में खेल को महत्व दिया गया है भारतीय ऋषि भी इस बात का उद्घोष करते है कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्’ यानि कि धर्म के जितने भी साधन है वह स्वस्थ शरीर से संभव है। खेल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं कार्य के प्रति समर्पण भाव से जोड़ता है साथ ही जीवन में आने वाली बाधाओं को रोकने का सामर्थ्य भी देता है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की संकलपना में खेलकूद से सम्बंधित सभी गतिविधियों को भी शामिल किए है। चाहे ‘खेलों इंडिया खेलों’ हो या ‘फिटइंडिया मूवमेंट’ जैसे कई प्रतियोगिता गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की जा रही है।

हर नागरिक इस आयोजन से जुड़ रहा है, पेरिस ओलिंपिक में शामिल भारतीय खिलाड़ी इस बात का गवाह कि बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और देश का मान बढ़ाया है। इससे एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को भी साकार करता है। आज देशभर के केंद्रीय पुलिस जवान और अधिकारी भी इस समारोह के आयोजन भागीदारी बन रहे है।

सीएम योगी ने कहा कि पराजय भी हमारी बड़ी जीत के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग के इस उद्घाटन समारोह में आये हुए देशभर के पुलिस कार्मिकों का आह्वान करूँगा कि राष्ट्रीय मुद्दा हो या कानून व्यवस्था हो, पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से अपना कार्य करें। उत्तर प्रदेश में खेल की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए खेल लिपि बनाई ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड चैंपियनशिप में जो खिलाड़ी मेडल प्राप्त करते है उनको सीधी भर्ती के माध्यम से अबतक 500 खिलाडियों को यूपी पुलिस बल का हिस्सा बनाया है।

भारत से जुड़े सीमा पर नही आएगी कोई आंच

यूपी में 57000 खेल के मैदान, 825 मिनी स्टेडिएम और 75 स्टेडियम का निर्माण करने वाला राज्य है। भारत नेपाल-सीमा हो या भारत-भूटान सीमा, इन देशो के लिए भारत, सुरक्षा के बेहतरीन प्रयास कर रहा है। नेपाल की सीमा उत्तर प्रदेश के अंदर 550 किमी तक जुड़ी है। यूपी पुलिस SSB के साथ पेट्रोलिंग में भाग लेती है। आगे सीएम योगी ने कहा इन सीमाओं की सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आने देंगे।

Related Articles

Back to top button