उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के सचिव श्री शिव शरण सिंह ने जन्मदिन पर विजयश्री फाउंडेशन-प्रसादम में की निशक्त तीमारदारों की भोजन सेवा
फूडमैन विशाल सिंह ने वरिष्ट पत्रकार शिव शरण सिंह को महात्मा गौतम बुद्ध की मूर्ति विजयश्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के द्वारा भेंट कर जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी !

लखनऊ। विजयश्री फाउंडेशन-प्रसादम सेवा के संरक्षक,उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के सचिव श्री शिव शरण सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) जी ने विजयश्री फाउन्डेशन प्रसादम सेवा के लोहिया इंस्टिट्यूट और मेडिकल कॉलेज में अपने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन पर कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर जन्मदिन को सेवा दिवस के रुप में मनाया गया ।
विजयश्री फाउन्डेशन के संस्थापक फ़ूडमैंन विशाल सिंह ने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के सचिव श्री शिव शरण सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) को जन्मदिन की बधाई दी I फ़ूडमैंन विशाल सिंह ने अपने फेसबुक पर श्री शिव शरण सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) की एक फोटो साझा कर लिखा कि यूपी प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव और वरिष्ठ पत्रकार #श्री_शिव_शरण_सिंह भाई साहब को क्षत्रिय सम्मान की निशानी तलवार और शांति के प्रतीक महात्मा गौतम बुद्ध की मूर्ति “विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा” के द्वारा भेंट कर #जन्मदिन की बधाई देते हुएI
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के सचिव श्री शिव शरण सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) को सेवा संस्कार अपने माता-पिता से विरासत में मिले है आपने अपने परिवार की सेवा भाव की विरासत को आगे बढ़ाने का काम बखूबी कर रहे है। आपमे सेवा भाव ऐसा समाया है कि वो जरुरतमंदो की हर समय भरसक मदद करते रहते है। अपने इसी सेवा भाव के चलते आज अपने जन्मदिन पर असहाय तीमारदारों को भोजन सेवा का प्रसाद ग्रहण कराने का पुण्य कार्य किया।
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के सचिव श्री शिव शरण सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) विराट व्यक्तित्व व सेवा संस्कारों के धनी है और पत्रकारिता के साथ समाज सेवा में हरदम सक्रिय रहकर सेवा मिशन को बल प्रदान करते रहते है। आप नर सेवा नारायण सेवा के इस पुनीत मिशन में भी अपना सतत मार्गदशन व सहयोग प्रदान करते रहते है।
आपका परिवार भी संस्कार व सेवा भाव का धनी है और आप हर समय यह कोशिश करते रहते है कि इस मिशन के माध्यम से अधिक से अधिक लोग की सेवा हो सके। आप को बता दे कि श्री शिव शरण सिंह बहुत ही सरल, मृदुल, सेवा विचार व्यक्तित्व के धनी हैI आपका हमेशा यह प्रयास रहता है कि आप के संपर्क में आने वाले व्यक्ति की हर संभव मदद की जा सके और आप इनकी लेखनी में भी कुछ ऐसा ही देखते और पढ़ते रहते है।
इस बारे में वरिष्ट पत्रकार श्री शिव शरण सिंह ने कहा कि दूसरों की सेवा करने में ही सच्ची खुशी मिलती है। मेरे लिए इस पुनीत कार्य में सहभागी बन नर सेवा नारायण सेवा विचार को बढ़ाने की बड़ी पहल का साझेदार बनना मेरे लिए काफी अनमोल पल है। विजयश्री फाउन्डेशन के संस्थापक फूडमैन विशाल सिंह बताते है कि आपका यह पुनीत सेवा कार्य अपने परिजनों का इलाज कराने आये तीमारदारों को पीड़ा करने का एक सार्थक प्रयास है और आपने एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है कि लोगों को नर सेवा नारायण सेवा के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागी बनने के लिए आगे आना चाहिए।
फूडमैन विशाल सिंह ने इसके साथ ही पूरे संगठन की तरफ से विजयश्री फाउंडेशन के संरक्षक और वरिष्ट पत्रकार और मेरे बड़े भाई श्री शिव चरण सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आपके द्वारा इस पुण्य के फिक्स्ड डिपॉजिट को किया गया एवं इसको आगे बढ़ाने हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहे हैं इसके लिए बहुत-बहुत साधुवादI परमपिता परमात्मा मां अन्नपूर्णा मां लक्ष्मी से कामना की कि आपके पूरे परिवार पर आनंद की वर्षा हो।
फूडमैन विशाल सिंह ने 16 साल पहले इसी विचार के साथ मानव सेवा के मिशन की शुरुआत की थी। उन्होंने शुरुआत में केजीएमयू में प्रसादम सेवा के माध्यम से नि:शक्त जनो की सेवा शुरू की। वो पिछले 15 साल से विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के माध्यम से शहर के विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंद तीमारदारों की निःशुल्क भोजन सेवा का काम कर रहे है जिसके चलते उन्हें फ़ूडमैन की उपाधि मिली।
कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दोरान फूडमैन विशाल सिंह द्वारा राहत एवं आपदा आयुक्त कार्यालय, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, यूपी रोडवेज, आयुष विभाग नगर निगम के साथ मिलकर साढे़ सात लाख से से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई थी।
इसी के साथ महामारी की दूसरी लहर में जिला प्रशासन ने डीआरडीओ अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल, हज हाउस कोविड-19 हस्पताल में तीमारदारों, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी सुरक्षा कर्मचारी आदि की निःशुल्क भोजन सेवा की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।