सेवा
Trending

श्री एचडी राठी ने मेडिकल कॉलेज में की कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा

विजयश्री फाउन्डेशन प्रसादम सेवा में सार्थक किया नर सेवा नारायण सेवा का मिशन

लखनऊ। मानवता की सेवा के लिए तत्पर आगे रहने वाले ‘श्री एचडी राठी’ ने विजयश्री फाउन्डेशन प्रसादम सेवा के ‘मेडिकल कॉलेज’ लखनऊ में शुक्रवार को कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर नर सेवा नारायण सेवा के मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग किया I

इस भोजन सेवा के दौरान श्री एचडी राठी ने विजयश्री फाउन्डेशन प्रसादम सेवा के संस्थापक श्री फ़ूडमैंन विशाल सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा की मानव समाज के हृदय के अंदर हमेशा सेवा भाव होना अति आवश्यक है सेवाभाव से जहा समाज के अंदर फैली कुरीतियां समाप्त होती हैं वही आपसी सौहार्द, अमन चैन शाति के साथ-साथ समाज का विकास भी होता है।

हमे मानवता को भूलना नहीं चाहिए। मानव समाज में सबसे कमजोर दबे, कुचले, गरीबों और जरूरतमंदों लोगों की सेवा ही असली पूजा है। वास्तव में सेवा भाव है कर्म नहीं। इस कारण प्रत्येक परिस्थिति में योग्यता, रुचि तथा साम‌र्थ्य के अनुसार सेवा हो सकती है। सच्चे सेवक की दृष्टि में में कोई भी गैर नहीं होता।

श्री एचडी राठी ने कहा कि भूखे को खाना खिलाने, जीव-जंतुओं, पशु -पंछियों को जल व आहार देने से हमारे जीवन से दुख भाग जाता है। हमारा भविष्य सदैव अच्छा रहता है। यह सेवा सबसे उत्तम है। दान से मानव का कल्याण होता है। मनुष्य का जीवन सफल होता है। उसका हर बिगड़ा हुआ काम बनता है। दान देने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जीवन में ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे मानव जीवन को हानि हो।

फ़ूडमैंन विशाल सिंह ने श्री एचडी राठी द्वारा नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर नर सेवा नारायण सेवा के मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह हमारे संगठन का सौभाग्य है कि ‘श्री एचडी राठी जी’ जैसे लोग का संगठन का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता है इस मिशन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का पेट भरने में सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं।

 

फ़ूडमैन विशाल सिंह ने आगे कहा कि आज विजयश्री फाउंडेशन- प्रसादम सेवा के माध्यम से लखनऊ के 3 अस्पताल मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल व लोहिया संस्थान लखनऊ में दोपहर के समय लगभग 1000 निःशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा की जाती है।

लोगों से अपील की कि हम सब मिलकर इस पुनीत व मानवीय सेवा मिशन में अपने परिवार से कुछ मुट्ठी राशन का सहयोग करें. उन्होंने ये भी कहा कि हम अपना जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी या किसी की स्मृति में इन तीमारदारों की भोजन सेवा कर नर में नारायण के विचार को आगे बढ़ाए।

कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान फूडमैन विशाल सिंह द्वारा राहत एवं आपदा आयुक्त कार्यालय, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, यूपी रोडवेज, आयुष विभाग नगर निगम के साथ मिलकर साढे़ सात लाख से से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई थी। इसी के साथ महामारी की दूसरी लहर में जिला प्रशासन ने डीआरडीओ अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल, हज हाउस कोविड-19 हस्पताल में तीमारदारों, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी सुरक्षा कर्मचारी आदि की निःशुल्क भोजन सेवा की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button