सेवा
Trending

हर्ष अरोरा ने अपने जन्मदिवस पर परिवार संग की नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा

सौजन्य अरोरा परिवार ने मेडिकल कॉलेज में कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों के बीच जलाई सेवा की जोत

लखनऊ। हर्ष अरोरा के जन्मदिन पर विजय श्री फाउन्डेशन प्रसादम सेवा में अरोरा परिवार ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ में कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर सेवा दिवस के रूप में मनाया ।


जन्मदिन के अवसर पर हर्ष अरोरा ने इस तरह अपने हाथो से जरुरतमंदो की भोजन सेवा करके सेवा परमो धर्मः विचार को बल प्रदान किया। इस बार हर्ष अरोरा ने अपने जन्मदिन को अनूठे अंदाज में मनाने का निर्णय लिया। आज आपने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर जरूरतमंदों को भोजन प्रदान कर उनकी पीड़ा को कम करने का सार्थक प्रयास किया। इसके चलते आज बहुत से लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।


हर्ष अरोरा के जन्मदिन पर हर्ष के परिवार ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि असहाय नि:शक्तजनों की सेवा करना व उनके दु:खों को कम करना हमारी निगाह में मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और समाज के प्रबुद्ध तबके को भी नर सेवा नारायण सेवा पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागी बनना चाहिए।


अपने जन्मदिन पर हर्ष अरोरा ने बताया कि जन्म दिन के दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे समय पर व्यक्ति को अपनी शक्ति के अनुसार दान-धर्म द्वारा समाज को कुछ वापस देन का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि कहा गया है कि जैसा दोगे वैसा ही पाआगे । समाज में गरीबों, असहायों, मजलूमों एवं भूखे व्यक्तियों को देखकर आपके हृदय को करुणा-कलित हो जानी जाना चाहिए, उसमें विकलता की रागनी बजनी चाहिए, क्योंकि ओ भी उसी दयानिधि के अंश है।

उनकी सेवा ईश्वर की सेवा है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। भूखें व्यक्तियों को भोजन कराकर आप ईश्वर को प्रसन्न करते हैं क्योंकि वे ईश्वर के ही तो अंश हैं । इसीलिए अन्नदान को महादान माना गया है।

इस बारे में फ़ूडमैन विशाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और संसार में दया ही श्रेष्ठ धर्म है। अपने से दीन-हीन, असहाय, अभावग्रस्त, आश्रित, वृद्ध, विकलांग, जरूरतमंद व्यक्ति पर दया दिखाते हुए उसकी इसके सेवा और सहायता करने से ही समाज उन्नति करेगा।उन्होंने आगे बताया कि लखनऊ के 3 अस्पताल-मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल, लोहिया संस्थान लखनऊ में दोपहर के समय लगभग 1000 निःशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा समाज से सार्थक ऊर्जावान सेवादार साथियों के माध्यम से ही संभव हो पा रहा है।


फ़ूडमैन विशाल सिंह ने हर्ष अरोरा के जन्मदिन पर समस्त परिवार द्वारा किये गए इस पुण्य कार्य के लिए उनके पूरे परिवार का आभार जताया और पूरे संगठन की तरफ से हर्ष अरोरा को जन्मदिन की बधाई दी।उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा का यह पुनीत मिशन बिना आप साथियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। अत:आप भी इस पुनीत कार्य में बढ़चकर सहभागी बने

साई इतना दीजिए, जामे कुटुम्ब समाए
आप न भूखा रहिए, साधु न भूखा जाए ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button