सेवा
Trending

 अम्बुज शर्मा , एस के शर्मा , अनुपमा शर्मा ने लोहिया इंस्टीट्यूट में की नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा

नर सेवा नारायण के मिशन को सार्थक करने हेतु फ़ूडमैंन विशाल सिंह ने पूरे परिवार के लिए मां भगवती से यशस्‍वी जीवन और खुशहाली की कामना की    

लखनऊ। अम्बुज शर्मा , एस के शर्मा , अनुपमा शर्मा ने पूरे परिवार के साथ आज विजयश्री फाउन्डेशन प्रसादम सेवा के ‘लोहिया इंस्टीट्यूट’ लखनऊ में कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर नर सेवा नारायण सेवा के मिशन को सार्थक किया।

इस भोजन सेवा के दौरान अम्बुज शर्मा , एस के शर्मा , अनुपमा शर्मा जी  ने विजयश्री फाउन्डेशन प्रसादम सेवा के संस्थापक श्री फ़ूडमैंन विशाल सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा की मानव समाज के हृदय के अंदर हमेशा सेवा भाव होना अति आवश्यक है सेवाभाव से जहा समाज के अंदर फैली कुरीतियां समाप्त होती हैं वही आपसी सौहार्द, अमन चैन शाति के साथ-साथ समाज का विकास भी होता है।

हमे मानवता को भूलना नहीं चाहिए। मानव समाज में सबसे कमजोर दबे, कुचले, गरीबों और जरूरतमंदों लोगों की सेवा ही असली पूजा है। वास्तव में सेवा भाव है कर्म नहीं। इस कारण प्रत्येक परिस्थिति में योग्यता, रुचि तथा साम‌र्थ्य के अनुसार सेवा हो सकती है। सच्चे सेवक की दृष्टि में में कोई भी गैर नहीं होता।

अम्बुज शर्मा , एस के शर्मा , अनुपमा शर्मा ने कहा कि भूखे को खाना खिलाने, जीव-जंतुओं, पशु -पंछियों को जल व आहार देने से हमारे जीवन से दुख भाग जाता है। हमारा भविष्य सदैव अच्छा रहता है। यह सेवा सबसे उत्तम है। दान से मानव का कल्याण होता है। मनुष्य का जीवन सफल होता है। उसका हर बिगड़ा हुआ काम बनता है। दान देने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जीवन में ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे मानव जीवन को हानि हो।

 

फ़ूडमैंन विशाल सिंह ने अम्बुज शर्मा , एस के शर्मा , अनुपमा शर्मा  के पूरे परिवार के द्वारा नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर नर सेवा नारायण सेवा के मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह हमारे संगठन का सौभाग्य है कि ‘श्रीमती पूनम राजपूत’ जैसे लोग का संगठन का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता है इस मिशन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का पेट भरने में सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं।

फ़ूडमैन विशाल सिंह ने आगे कहा कि आज विजयश्री फाउंडेशन- प्रसादम सेवा के माध्यम से लखनऊ के 3 अस्पताल मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल व लोहिया संस्थान लखनऊ में दोपहर के समय लगभग 1000 निःशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा की जाती है।

 

लोगों से अपील की कि हम सब मिलकर इस पुनीत व मानवीय सेवा मिशन में अपने परिवार से कुछ मुट्ठी राशन का सहयोग करें. उन्होंने ये भी कहा कि हम अपना जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी या किसी की स्मृति में इन तीमारदारों की भोजन सेवा कर नर में नारायण के विचार को आगे बढ़ाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button