राजनीतिराज्य
Trending

प्रियंका गांधी पहुंचीं हिमाचल प्रदेश, जल प्रलय से प्रभावितों से की बात

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि हिमाचल सरकार आपदा में अच्छा काम कर रही है।

कुल्लू। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वढेरा मंगलवार को जल प्रलय से प्रभावित जिला कुल्लू पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। प्रियंका गांधी सुबह भुंतर एयरपोर्ट पर उतरीं, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भुंतर पुल से आपदा में हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों से बात की।

इसके बाद वह भुंतर से सड़क मार्ग से मनाली के लिए रवाना हुईं। इसके बाद उन्होंने आलू ग्राउंड में नौ जुलाई को ब्यास नदी में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों से बात कर उनका दुख बांटा। कीरतपुर मनाली फोरलेन को हुए नुकसान का निरीक्षण किया और यह भी कहा कि फोरलेन की हालते के लिए पीएम को पत्र लिखूंगी।

‘केंद्र हिमाचल को आपदा राज्य घोषित करे’
प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि हिमाचल सरकार आपदा में अच्छा काम कर रही है। वह अपने संसाधनों से प्रभावितों को हरसंभव मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि आपदा बहुत बड़ी है इससे निपटना अकेले प्रदेश सरकार के बस की बात नहीं। वहीं, उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि केंद्र हिमाचल को आपदा ग्रस्त राज्य घोषित कर दे और उसे आर्थिक मदद दें। प्रियंका बोली,कई ऐसे कार्य जो केंद्र की मदद के बिना संभव नहीं होंगे।

प्रियंका गांधी मंडी जिले के द्रंग हलके के दयोरी का दौरा करने पहुंची। यहां 12 अगस्त को बादल फटने से सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भवन, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व घरों को भारी नुकसान हुआ था। प्रियंका गांधी यहां भी प्रभावितों से बात की। मंडी पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र को अच्छी भावना से मदद करनी चाहिए।

हिमाचल में किसकी सरकार यह नहीं देखना चाहिए। आपदा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए आपदा से 12000 करोड़ से अधिक का नुकसान है। केंद्र सरकार यहां शीघ्र मदद करें केंद्र। उनकी सुरक्षा की दृष्टि से यहां प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर दोपहर बाद दो बजे तक रोक लगा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button