सेवा

‘सेवा का भाव ही इंसान को जीवन में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाता है’

'शिवम जी' ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ में कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त की भोजन सेवा कर नर सेवा नारायण सेवा के मिशन को आगे बढ़ाया

लखनऊ। सेवा का भाव ही इंसान को जीवन में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाता है। जिसके लिए मन के भीतर इसका समावेश जरूरी है। बचपन में मिले सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए ‘शिवम जी’ ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ में कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर नर सेवा नारायण सेवा के मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग किया।

नर सेवा नारायण सेवा के मिशन में सहयोग देते हुए शिवम जी ने कहा कि सेवा के पथ पर चल कर ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए साधन नहीं थे पर हमने सेवा के भाव का साथ नहीं छोड़ा। सेवा-भाव को विकसित करने के लिए सबसे पहली कक्षा परिवार होती है। जहां एक दूसरे की मदद की जाती है। इसके बाद शिक्षक उस भाव को निखारते हैं। लेकिन नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा के ही सही मायने हैं, जिसका उपयोग निजी आवश्यकता या उन्नति के लिए नहीं किया गया हो। साधनों की कमी के बावजूद जिसके सेवा भाव में कमी न आए वह शुद्ध सेवा है। यही सेवा जीवन को प्रगति के पथ पर ले जाती है।

मेडिकल कॉलेज में आज के सेवादार साथी शिवम जी ने फ़ूडमैन विशाल सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि सेवा के लिए ऐसे कामों के लिए दूसरों की अपेक्षा माता-पिता की बातें सबसे अधिक प्रभाव डालती हैं। जिसका विस्तार शिक्षक करते हैं। सभी मनुष्यों में सहज ही सेवा और सहयोग की प्रवृति होती है। जरूरत बस उस संस्कार को सहेजने और विकसित करने की है।

छोटे बच्चे अपने अभिभावक की बात को आसानी से मान लेते हैं, इसलिए उन्हें उनकी छोटी आयु में ही ऐसी कई बातें समझानी चाहिए जो उनके भविष्य की नींव के लिए आवश्यक है। यह हमारे संगठन का सौभाग्य है कि ‘शिवम जी ’ जैसे सेवादार साथी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता है इस मिशन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का पेट भरने में सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं।

फ़ूडमैंन विशाल सिंह ने ‘शिवम सिंह’ को नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर नर सेवा नारायण सेवा के मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया ।साथियों आज विजयश्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के माध्यम से लखनऊ के 3 अस्पताल मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल लोहिया संस्थान लखनऊ में दोपहर के समय लगभग 1000 निःशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा की जाती है ।साथियों ये कितना सार्थक विचार है कि अस्पतालों में दर्द से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की भोजन सेवा कर उनकी इस मुश्किल घड़ी में मरहम लगाने का सार्थक प्रयास लगातार चलता रहता है और ऐसा ही सार्थक प्रयास आपका समस्त परिवार समय-समय पर जारी रखता है।

बताते चले कि विजयश्री फाउंडेशन- प्रसादम सेवा लगातार 16 र्षों से अस्पतालों में अपने परिजनों का इलाज कराने आने वाले नि:शक्त तीमारदारों, जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही है जिसके चलते विशाल सिंह को फ़ूडमैन की उपाधि मिली है।कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान फूडमैन विशाल सिंह द्वारा राहत एवं आपदा आयुक्त कार्यालय, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, यूपी रोडवेज, आयुष विभाग नगर निगम के साथ मिलकर साढे़ सात लाख से से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई थी।इसी के साथ महामारी की दूसरी लहर में जिला प्रशासन ने डीआरडीओ अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल, हज हाउस कोविड-19 हस्पताल में तीमारदारों, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी सुरक्षा कर्मचारी आदि की निःशुल्क भोजन सेवा की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button