मैं महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती हूँ-लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलीं सोनिया गांधी
संसद में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को आज नई संसद में पहली बार भाषण दिया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर अपनी बात रखी।

लखनऊ । केंद्र सरकार की ओर से 19 सितंबर 2023 को नए संसद भवन में पहला विधेयक महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया गया है। बता दें कि संसद में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में 33 फीसदी आरक्षण दिलाने वाला ये बिल पेश किया। आपको बता दें कि संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर सोमवार से ही चर्चा जारी है।
संसद में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को यानी कि आज नई संसद में पहली बार भाषण दिया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर अपनी बात रखी। सोनिया गांंधी ने लोकसभा में कहा कि, कांग्रेस महिला आऱक्षण बिल का समर्थन करती है, मैं इस बिल के समर्थन में खड़ी हुई हूं, यह मेरी जिंदगी का मार्मिक समय है।
पहली बार निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला बिल मेरे जीवनसाथी राजीव गांधी ही लाए थे। बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कांग्रेस ने उसे पारित कराया था।
आज उसका नतीजा है कि आज देश भर के स्थानीय निकायों में हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं, राजीव गांधी का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है, इस बिल के पास होने के साथ ही वह पूरा होगा। आगे उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी इस बिल का समर्थन करती है, हमें इस बिल के पास होने की खुशी हैं।