देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम, प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी ने शुभकामनाएं दीं
दस दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के लिए मुंबई समेत पुर उत्तर भारत में जोरों पर तैयारियां शुरू हो गई है।

लखनऊ I आज देशभर में गणेश चतुर्थी बड़े धूम-धाम से मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और सभी की प्रसन्नता एवं समृद्धि की कामना की।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया! वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवाशियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई।
देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया! pic.twitter.com/h3u3ltDcVH
— Narendra Modi (@narendramodi) September 19, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेसोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा –
गजाननाय पूर्णाय सांख्यरूपमयाय ते।
विदेहेन च सर्वत्र संस्थिताय नमो नमः।।
प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को पावन पर्व ‘श्री गणेश चतुर्थी’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि से परिपूर्ण हो। जय श्री गणेश!
दस दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के लिए मुंबई समेत पुर उत्तर भारत में जोरों पर तैयारियां शुरू हो गई है। आज आम जनता से लेकर नेता और नेता से लेकर अभिनेता तक अपने घरों पर गणपती जी की स्थापना करेंगे। मुंबई में इस पर्व को बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। मुंबई पुलिस ने भी इसके लिए एड्वाइजरी भी जारी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले, प्रसिद्ध उड़िया कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ‘विश्व शांति’ के संदेश के साथ भगवान श्री गणेश का एक उत्कृष्ट चित्र बनाया।
गजाननाय पूर्णाय सांख्यरूपमयाय ते।
विदेहेन च सर्वत्र संस्थिताय नमो नमः।।प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि से परिपूर्ण हो।
जय श्री गणेश! pic.twitter.com/ouz39cSVtb
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 19, 2023
बता दें कि गणेश चतुर्थी त्योहार हिंदू कैलेंडर के भाद्रपद महीने में आता है। यह दिन शिव और पार्वती के पुत्र भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। इस पर्व को विनायक चतुर्थी या गणेशोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। इस त्योहार की विशेषता यह है कि इस दिन लोग अपने घरों और ऑफिस में गणेश जी के स्वागत के लिए पंडाल लगते हैं और भगवान श्री गणेश जी की मूर्तियों की स्थापना करते हैं। 10 दिवसीय उत्सव का समापन गणेश विसर्जन के साथ होता है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।