स्व. श्री रविन्द्रनाथ त्रिपाठी जी (IAS) के ‘जन्म जयंती’ पर धर्मपत्नी श्रीमती राज त्रिपाठी जी ने लोहिया इंस्टीट्यूट में निशक्ततिमारों की भोजन सेवा
सौजन्य धर्मपत्नी श्रीमती राज त्रिपाठी, पुत्री शिवानी , दीप्ती, मनु एवं समस्त परिवार ने सार्थक किया नर सेवा नारायण सेवा का मिशन

लखनऊ। स्वर्गीय श्री रविन्द्रनाथ त्रिपाठी जी (IAS) के ‘जन्म जयंती’ शुक्रवार को सौजन्य पर धर्मपत्नी श्रीमती राज त्रिपाठी जी, पुत्री शिवानी,दीप्ती,मनु एवं समस्त परिवार की ओर से लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ में असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर स्व. श्री रविन्द्रनाथ त्रिपाठी जी (IAS) के ‘जन्म जयंती’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।
स्व. श्री रविन्द्रनाथ त्रिपाठी जी (IAS) के ‘जन्म जयंती’ पर सौजन्य धर्मपत्नी श्रीमती राज त्रिपाठी जी, पुत्री शिवानी,दीप्ती,मनु एवं समस्त परिवार ने आज की मानव सेवा के बारे में कहा कि हमें इस तरह इस पुनीत कार्य में सहभागी बन नर सेवा नारायण सेवा विचार को बढ़ाने की बड़ी पहल का साझेदार बन कर स्व. श्री रविन्द्रनाथ त्रिपाठी जी (IAS) की आत्मा को शांति मिलेगी।
इस परिवार द्वारा इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर नर सेवा नारायण सेवा के मिशन को सार्थक किया गया और उनके इस सार्थक प्रयास से कई जरूरतमंदों को भोजन प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य मिला।
इस बारे में फ़ूडमैन विशाल सिंह बताते है कि भूखे को भोजन देना, प्यासे को पानी पिलाना ही सच्ची मानवता है।समाज और संसार में नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी तरह मानव सेवा के मिशन को आगे बढ़ाते हुए अपने से दीन-हीन, असहाय, अभावग्रस्त, आश्रित, वृद्ध, विकलांग, जरूरतमंद व्यक्ति पर दया दिखाकर सेवा करने से ही समाज उन्नति करेगाI
फ़ूडमैन विशाल सिंह ने आगे कहा कि आज विजयश्री फाउंडेशन- प्रसादम सेवा के माध्यम से लखनऊ के 3 अस्पताल मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल व लोहिया संस्थान लखनऊ में दोपहर के समय लगभग 1000 निःशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा की जाती है।लोगों से अपील की कि हम सब मिलकर इस पुनीत व मानवीय सेवा मिशन में अपने परिवार से कुछ मुट्ठी राशन का सहयोग करें. उन्होंने ये भी कहा कि हम अपना जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी या किसी की स्मृति में इन तीमारदारों की भोजन सेवा कर नर में नारायण के विचार को आगे बढ़ाए।
फ़ूडमैन विशाल सिंह ने साथ ही इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने के लिए श्रीमती राज त्रिपाठी (धर्मपत्नी )जी, पुत्री शिवानी,दीप्ती,मनुएवं समस्त परिवार को पूरे संगठन की ओर से साधुवाद देते हुए स्व. श्री रविन्द्रनाथ त्रिपाठी जी (IAS) पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।