बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत के जन्मदिन पर ‘रघुनाथ रावत’ ने की नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा
लोहिया इंस्टीट्यूट और मेडिकल कॉलेज लखनऊ में कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों के बीच जलाई सेवा की जोत

लखनऊ । सरल-सौम्य व कर्मठ व्यक्तित्व की धनी, पूर्व लोकसभा सांसद तथा भाजपा, उत्तर प्रदेश की प्रदेश महामंत्री मा. श्रीमती प्रियंका सिंह रावत जी के जन्मदिन पर सौजन्य रघुनाथ रावत एवं समस्त परिवार सहयोगीगण ने आज लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट और मेडिकल कॉलेज लखनऊ में कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर सेवा दिवस के रुप में मनाया मा. श्रीमती प्रियंका सिंह रावत जी का जन्मदिन।
सरल-सौम्य व कर्मठ व्यक्तित्व की धनी, पूर्व लोकसभा सांसद तथा भाजपा, उत्तर प्रदेश की प्रदेश महामंत्री मा0 श्रीमती प्रियंका सिंह रावत जी बाराबंकी की जनता और अपने कार्यकर्त्ताओं के लिए की हर एक चिंता के लिए दिन हो या रात हरदम तैयार रहती है I
प्रियंका सिंह रावत के जन्मदिन पर रघुनाथ रावत एवं समस्त परिवार सहयोगीगण के इस पावन सहयोग से अस्पताल में तीमारदारों की भोजन सेवा कर नर सेवा नारायण सेवा के विचार को सार्थक किया गया।
ऊर्जावान व कर्मठ नेता, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत के जन्मदिन पर हर साल भोजन सेवा की जाती है और इस तरह असहाय लोगों की भोजन सेवा से सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए उनके जख्मों पर मरहम लगाने का निरंतर सार्थक प्रयास चलता रहता है।
इस दौरान फ़ूडमैंन विशाल सिंह ने बताया कि साथियों इस संगठन के लिए रघुनाथ रावत एवं समस्त परिवार सहयोगीगण लगातार विजयश्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा को आशीर्वाद प्रदान करते रहते है। ये आपके ही प्रयासों का सुखद परिणाम है कि कई सेवा भावी लोग इस मिशन में जुड़कर सेवा परमो धर्म: के विचार को आगे बढ़ा रहे हैं। साथियों मानव सेवा का ये पुनीत मिशन समाज के विद्वान सेवाभावी परिवारों के सहयोग से संभव हो पाता है।
यह हमारे संगठन का सौभाग्य है कि आप जैसे ऊर्जावान व कर्मठ नेता का संगठन को आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता है इस मिशन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का पेट भरने में सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं।
फ़ूडमैंन विशाल सिंह ने पूर्व लोकसभा सांसद तथा भाजपा, उत्तर प्रदेश की प्रदेश महामंत्री मा0 श्रीमती प्रियंका सिंह रावत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी I
सरल-सौम्य व कर्मठ व्यक्तित्व की धनी, पूर्व लोकसभा सांसद तथा भाजपा, उत्तर प्रदेश की प्रदेश महामंत्री मा0 श्रीमती प्रियंका सिंह रावत जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं । प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
फ़ूडमैंन ”विशाल सिंह ”
साथियों आज विजयश्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के माध्यम से लखनऊ के 3 अस्पताल मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल लोहिया संस्थान लखनऊ में दोपहर के समय लगभग 1000 निःशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा की जाती है।
साथियों ये कितना सार्थक विचार है कि अस्पतालों में दर्द से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की भोजन सेवा कर उनकी इस मुश्किल घड़ी में मरहम लगाने का सार्थक प्रयास लगातार चलता रहता है और ऐसा ही सार्थक प्रयास आपका समस्त परिवार समय-समय पर जारी रखता है।
बताते चले कि विजयश्री फाउंडेशन- प्रसादम सेवा लगातार 15 वर्षों से अस्पतालों में अपने परिजनों का इलाज कराने आने वाले नि:शक्त तीमारदारों, जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही है जिसके चलते विशाल सिंह को फ़ूडमैन की उपाधि मिली है।
उनके द्वारा अस्पताल में आधुनिक रैन बसेरों का भी संचालन किया जा रहा हैं जहां तीमारदारों को एक छत के नीचे भोजन और रात गुजारने का आश्रय मिलता है। यह मानवीय कार्य फूडमैन विशाल सिंह की विचारधार से प्रेरित लोगों के हृदय में पनप रहा है।
कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान फूडमैन विशाल सिंह द्वारा राहत एवं आपदा आयुक्त कार्यालय, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, यूपी रोडवेज, आयुष विभाग नगर निगम के साथ मिलकर साढे़ सात लाख से से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई थी।
इसी के साथ महामारी की दूसरी लहर में जिला प्रशासन ने डीआरडीओ अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल, हज हाउस कोविड-19 हस्पताल में तीमारदारों, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी सुरक्षा कर्मचारी आदि की निःशुल्क भोजन सेवा की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।