मनोरंजन
Trending

नहीं रहीं मराठी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस सीमा देव

81 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली है। सीमा के देहांत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है

मुंबई । मराठी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा सीमा देव को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। लंबे बीमारी के चलते सीमा देव का निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली है। सीमा के देहांत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। साथ ही सिनेमाजगत को उनकी मौत से भारी नुकसान हुआ है। मराठी फिल्मों के अलावा सीमा देव ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी कमाल की एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता था।

सीमा देव एक्टर रमेश दुबे की पत्नि और डायरेक्टर अभिनय देव की मां थीं। इतना ही नहीं इनके छोटे बेटे अंजिक्य देव भी फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने कलाकार हैं। खबर है कि सीमा देव काफी सालों से बीमार चल रही थीं। वह अल्जाइमर नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहीं थी, जिसके चलते अब वह जिंदगी की जंग हार गई है। एक्ट्रेस ने मुंबई के ब्रांदा स्थिति अपने घर पर आखिरी सांस ली है।

सीमा की इस बीमारी का खुलासा साल 2020 में उनके बेटे अजिंक्य देव ने सोशल मीडिया पर किया था और बताया कि- ”उनकी मां सीमा देव अल्जाइमर से पीड़ित हैं, हमारा पूरा देव परिवार उनकी देखभाल कर रहा है और उनकी सलामती के लिए हर रोज प्रार्थना करता है। आप भी उनके लिए प्रार्थना करें।” हालांकि अब सीमा के निधन से यकीनन पूरे देव परिवार और फैंस का काफी बुरा हाल हो गया है।

सीमा देव मराठी फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा चेहरा मानी जाती थीं। अपने फिल्मी करियर के दौरान सीमा देव ने करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें मराठी और कई हिंदी फिल्में शामिल थीं। इसके अवाला तमाम टीवी सीरियल्स में भी वह नजर आईं थी।
साल 1960 मराठी फिल्म ‘मिंया बीवी रजा’ के जरिए उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘आनंद’ में भी सीमा ने अहम भूमिका निभाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button