अखिलेश यादव ने रजनीकांत को गले लगाकर किया स्वागत
रजनीकांत बोले -लखनऊ में पहली बार अखिलेश से मिलकर अच्छा लगा, मुलायम से मेरी दोस्ती थी

लखनऊ । दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को लखनऊ में पूर्व सीएम अखिलेश यादव से उनके आवास पर गले लगाकर मुलाकात की। उन्होंने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की फोटो पर पुष्प अर्पित किया। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा- जब दिल मिलते हैं, तो लोग गले मिलते हैं। मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी, वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है।
जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं।
मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है… pic.twitter.com/e9KZrc5mNH
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 20, 2023
मुलाकात के बाद सुपरस्टार रजनीकांत ने बताया कि अखिलेश से 9 साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। उसी दिन से हम दोस्त हैं। फोन पर दोनों लोगों की बात होती है। 5 साल पहले मैं यहां एक शूटिंग के लिए आया था। लेकिन, मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी। लेकिन इस बार अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। उनके पिताजी से मेरी दोस्ती थी। पहली बार लखनऊ में अखिलेश से मिलकर अच्छा लगा।