खेल
Trending

उत्तर प्रदेश के बृजेश कुमार पाल व राजन कुमार ने जीता स्वर्ण  

छठीं राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यूपी के खिलाड़ियों ने आज एक रजत व एक कांस्य पदक भी जीता

लखनऊ। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित छठीं राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप की शुरुआत शुक्रवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में हो गयी। पहले दिन मेजबान उत्तर प्रदेश के लिए बृजेश कुमार पाल और राजन कुमार ने क्योरगी की स्पर्धाओं में  स्वर्ण पदक जीते।यूपी के खिलाड़ियों ने आज एक रजत व एक कांस्य पदक भी जीता।
इसके अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मणिपुर व अरुणाचल प्रदेश ने भी एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इससे पूर्व चैंपियनशिप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू एवं चेयरमैन डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी संयुक्त रुप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने करते हुए बताया कि 31 विभिन्न राज्यों के 780 खिलाड़ी  भाग ले रहे है। इस अवसर पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारीगण मनोज कुमार, एल सुकुन, संतोष मोहंती ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

पहले दिन के परिणाम

बालक क्योरगी (180 सेमी से अधिक, अंडर 80 किग्रा): स्वर्णः बृजेश कुमार पाल (उत्तर प्रदेश), रजत : अर्नव अविंद चौहान (महाराष्ट्र), कांस्य : शिखर रंजन (असम), आदित्य कुमार (दिल्ली)
बालक क्योरगी (148 सेमी, अंडर 45 किग्रा):स्वर्ण : लीगेश एन (तमिलनाडु), रजत : आदित्य सिंह (उत्तर प्रदेश), कांस्य : विवान (गुजरात), नीरज (मध्य प्रदेश)

बालक क्योरगी (160 सेमी., अंडर 53 किग्रा): स्वर्ण : फेरोइजम निबास (मणिपुर), रजत : थारा निकम (अरुणाचल प्रदेश), कांस्य : मो.खालिद (उत्तर प्रदेश), आशीष वाल्मीकि (मध्य प्रदेश)

बालक क्योरगी (172 सेमी, अंडर 61 किग्रा):स्वर्ण : राजन कुमार (उत्तर प्रदेश), रजतः कुनाल तिवारी (एसएससीबी), कांस्य : मो.आसिफ (झारखंड), वीर राहुल (महाराष्ट्र)।

कैडेट बालिका क्योरगी (168 सेमी., अंडर 59 किग्रा): स्वर्ण: श्रेया दादासाहब कुम्भर (महाराष्ट्र), रजतः मान्या मिश्रा (मध्य प्रदेश), कास्यः जेनेसिस (चंडीगढ़), प्रियांशी कुमारी (बिहार)।

कैडेट बालक व्यक्तिगत पूमसे : स्वर्णः तंगू ताली (अरुणाचल प्रदेश), रजत- सीमान्ता दास (असम), कास्यः अरमान (ओडिशा), प्रतीक यादव (हरियाणा)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button