फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का प्रमोशन रणवीर-आलिया ने कानपुर में किया
मैं पत्रकार की भूमिका निभा रही हूं, फिल्म दर्शकों को जरुर पसंद आयेगी : आलिया भट्ट

कानपुर। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
फिल्म के प्रमोशन के लिए रविवार को दोनों मुख्य कलाकार कानपुर के होटल लैंडमार्क पहुंचे। जहाँ वे मीडिया से रूबरू हुए और उनके सवालों के जवाब दिए। कानपुर में होटल लैंडमार्क में पत्रकारों से बात करते हुये मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि ‘कानपुर खुशियों का शहर है।
इस शहर की लोग और हर चीज चौकस है। आलिया भट्ट ने कहा कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ एक पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म में वह एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं, जोकि दर्शकों को शर्तिया पसंद आयेगी। फिल्म श्रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह धर्मा प्रोडक्शंस बैनर की फिल्म है।जाहिर है, इसमें रणवीर सिंह और आलिया का एक दिलकश अंदाज देखने को मिलेगा। जैसा कि फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है यह एक रोमांटिक फिल्म के साथ साथ ड्रामा, मस्ती और मनोरंजन से भरपूर है। लोगों को ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। और अब फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतज़ार है।