सेवा
Trending

देवेश बहादुर सिंह के जन्मदिन पर माता–पिता एवं भाई ने की नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा

लोहिया इंस्टीट्यूट व मेडिकल कॉलेज लखनऊ में कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों के बीच जलाई सेवा की जोत

लखनऊ। बेटे चिरंजीव देवेश बहादुर सिंह के जन्मदिन पर मंगलवार को प्रसादम कार्यकारिणी से सेवादार साथी एस बी सिंह जी(पिता) एवं पूनम सिंह (माता)जी एवं भाई राजवर्धन सिंह ने लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ में कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा की।

उन्होंने इस तरह अपने हाथो से जरुरतमंदो की भोजन सेवा करके सेवा परमो धर्मः विचार को बल प्रदान किया। एस बी सिंह जी(पिता), पूनम सिंह (माता)जी एवं भाई राजवर्धन सिंह जी ने चिरंजीव देवेश सिंह का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाने का निर्णय लिया।

आज आपने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर जरूरतमंदों को भोजन प्रदान कर उनकी पीड़ा को कम करने का सार्थक प्रयास किया। इसके चलते आज बहुत से लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

बर्थडे बॉय देवेश बहादुर सिंह के जन्मदिन पर पिता एस बी सिंह जी, माता पूनम सिंह जी एवं भाई राजवर्धन सिंह सहित परिजनों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि असहाय नि:शक्तजनों की सेवा करना व उनके दु:खों को कम करना हमारी निगाह में मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और समाज के प्रबुद्ध तबके को भी नर सेवा नारायण सेवा पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागी बनना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि प्रसादम सेवा यज्ञ में राशन की आहुति प्रदान करने से मिली संतुष्टि से मुझे सच्ची खुशी मिलती है और हमारी निगाह में सेवा ही परम धर्म है।इस बारे में फ़ूडमैन विशाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और संसार में दया ही श्रेष्ठ धर्म है। अपने से दीन-हीन, असहाय, अभावग्रस्त, आश्रित, वृद्ध, विकलांग, जरूरतमंद व्यक्ति पर दया दिखाते हुए उसकी इसके सेवा और सहायता करने से ही समाज उन्नति करेगा।

 

उन्होंने आगे बताया कि लखनऊ के 3 अस्पताल-मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल, लोहिया संस्थान लखनऊ में दोपहर के समय लगभग 1000 निःशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा समाज से सार्थक ऊर्जावान सेवादार साथियों के माध्यम से ही संभव हो पा रहा है।

फ़ूडमैन विशाल सिंह ने बर्थडे बॉय देवेश बहादुर सिंह के एस बी सिंह जी (पिता),पूनम सिंह (माता)जी एवं भाई राजवर्धन सिंह द्वारा किये गए इस पुण्य कार्य के लिए उनके पूरे परिवार का आभार जताया और पूरे संगठन की तरफ से चिरंजीव देवेश सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।

 

उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा का यह पुनीत मिशन बिना आप साथियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। अत:आप भी इस पुनीत कार्य में बढ़चकर सहभागी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button