
नई दिल्ली।महिला फुटबॉल विश्व कप न्यूजीलैंड में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ऑकलैंड में गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना से कई लोगों की घायल होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई, जब महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन से कुछ घंटे बचे हुए थे। न्यूजीलैंड पुलिस ने बताया कि गुरुवार को एक बंदूकधारी शख्स ने मध्य ऑकलैंड के एक निर्माण स्थल पर गोलीबारी की। पुलिस ने भी बंदूकधारी को भी मार गिराया।
महिला फुटबॉल विश्व कप घटना को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने न्यूजीलैंड में हुई गोलीबारी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा। रिपोट्स के मुताबिक, एक निर्माण स्थल पर हुई गोलीबारी में पुलिस अधिकारियों सहित छह लोग घायल हो गए।
बता दें कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया साथ मिलकर कर रहे हैं।पुलिस ने एक बयान में कि अपराधी भी मर चुका है। उन्होंने कहा कि यह घटना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है। बता दें कि ऑकलैंड के ईडन पार्क में महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन मैच से कुछ घंटे पहले ही सिटी सेंटर की व्यस्त सड़कों में से एक में गोलीबारी हुई है।