
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को पहले चरण के में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 9 संभागों के 37 जिलों और 10 नगर निगमों में मतदान हो रहा है।
इस दौरान कई जगह गड़बड़ी का भी आरोप लग रहा है। इस मामले में चुनाव संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल आज शाम 4 बजे राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के समक्ष चुनाव सम्बंधित शिकायत का ज्ञापन देंगे।
जानकारी के अनुसार सपा के प्रतिनिधि मंडल में राजेन्द्र चौधरी (राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता), रविदास मल्होत्रा (विधायक), अरविन्द सिंह (पूर्व सांसद), राजपाल कश्यप (पूर्व विधायक) शामिल होंगे।
पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण में उत्साहित नहीं दिख रहे मतदाता