संजीव शुक्ला की पुण्यतिथि पर परिजनों ने लोहिया इंस्टीट्यूट में जलाई सेवा की जोत
विजयश्री फाउंडेशन- प्रसादम सेवा के माध्यम से किये गए इस सार्थक प्रयास से आज कई सारे लोगों को भोजन प्रसाद मिला।

लखनऊ। स्वर्गीय संजीव शुक्ला की पुण्यतिथि पर विष्णु चन्द्र शुक्ला, राजीव शुक्ला एवं समस्त परिवार की ओर से लोहिया इंस्टीट्यूट में कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित असहाय लोगों की उनके स्वजनों ने भोजन सेवा कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गए।
विजयश्री फाउंडेशन- प्रसादम सेवा के माध्यम से किये गए इस सार्थक प्रयास से आज कई सारे लोगों को भोजन प्रसाद मिला। इस तरह इस नेक कार्य से इस परिवार ने ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के जरिये किया गया। इसके अलावा आपकी ओर से लोहिया इंस्टीट्यूट में शाम के सत्र में खीर का वितरण भी किया गया।
इस बारे में फ़ूडमैन विशाल सिंह बताते है कि अपने परिजनों की स्मृति में अस्पतालों में दर्द से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की भोजन सेवा एक अत्यंत ही उत्तम विचार है।
लोहिया इंस्टीट्यूट में शाम के सत्र में किया खीर का वितरण
उन्होंने आगे कहा कि हमें एक मिशन के तहत ये विचार आगे बढ़ाना होगा कि हम अपना जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी या किसी की स्मृति में इन तीमारदारों की भोजन सेवा करे और नर में नारायण के विचार को मानते हुए इन्हे अपने शुभ हाथों से भोजन प्रसाद ग्रहण कराये तो इससे असीम आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी।
फ़ूडमैन विशाल सिंह ने ये भी बताया प्रसादम सेवा के माध्यम से लखनऊ के 3 अस्पताल मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल व लोहिया संस्थान लखनऊ में दोपहर के समय लगभग 1000 निःशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा की जाती है। ये कार्य समाज के प्रबुद्ध जनों के सहयोग से संभव हो पाता है।
उन्होंने इस इस सेवा कार्य में सहभागी बनने के लिए पर विष्णु चन्द्र शुक्ला, राजीव शुक्ला एवं समस्त परिवार को साधुवाद देते हुए स्वर्गीय संजीव शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पढ़ें : इंजीनियर कृष्णानंद मिश्र की पुण्यतिथि पर केजीएमयू में भोजन सेवा से परिजनों ने दी श्रद्धांजलि