स्वर्गीय कृष्ण कुमार की पुण्यतिथि पर परिजनों ने लोहिया इंस्टीट्यूट में भोजन सेवा से अर्पित की पुष्पांजलि
फूडमैन विशाल सिंह ने कहा कि मानव सेवा का ये महान व पुनीत कार्य समाज के विद्वान सेवाभावी परिवारों के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है।

लखनऊ। स्वर्गीय कृष्ण कुमार की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी श्रीमती श्रुति_शर्मा व अन्य परिवारीजनों वैष्णवी, रूद्र, श्रेया, नैन्सी व समस्त परिवार ने लोहिया इंस्टीट्यूट में असाध्य रोगों से पीड़ित निशक्त तीमारदारों की भोजन सेवा की और इस तरह स्वर्गीय कृष्ण कुमार को पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रीमती श्रुति शर्मा सहित सभी परिवारीजन मानव सेवा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सतत कार्य करते रहते है। आपने विजयश्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के माध्यम से इन मानव सेवा मिशन में सहभागी बनकर जरूरतमंदों को भोजन प्रदान करते हुए उनके दु:ख हरने का सार्थक प्रयास किया।
इस बारे में फूडमैन विशाल सिंह ने कहा कि मानव सेवा का ये महान व पुनीत कार्य समाज के विद्वान सेवाभावी परिवारों के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है।
इसी कारण आज विजयश्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के माध्यम से लखनऊ के 3 अस्पतालो- मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल व लोहिया संस्थान लखनऊ में 1000 निःशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा हो पा रही है।
उन्होंने इस अवसर पर अपील की कि हम अपना जन्मदिन मैरिज एनिवर्सरी या किसी की स्मृति में इन तीमारदारों की भोजन सेवा कर पुण्य के भागी बने।
उन्होंने श्रीमती श्रुति शर्मा, वैष्णवी, रूद्र, श्रेया, नैन्सी व उनके समस्त परिवार को इस पुनीत सेवा यज्ञ हेतु आभार जताया और स्वर्गीय कृष्ण कुमार जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
पढ़ें : वरिष्ठ पत्रकार सुशील दुबे विराट व्यक्तित्व व सेवा संस्कारों के धनी, मानव सेवा के लिए हरदम तैयार