कर्नाटक : कांग्रेस को बढ़त के बीच प्रियंका गांधी पहुंची हनुमान मंदिर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शिमला स्थित अपने निजी आवास पर पहुंची। शिमला में प्रियंका गांधी ने प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत 10 मई को डाले गए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। दक्षिण भारत में भाजपा के गढ़ कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कर्नाटक सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। हालांकि अभी चुनाव परिणाम आने में समय लगेगा लेकिन अभी तक के आंकड़ो के अनुसार कांग्रेस अभी 129 सीटों पर आगे चल रही है और तीन सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। यानि यहां कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। दूसरी ओर बीजेपी 64 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं एक शीट जीत ली हैI
दूसरी ओर जेडीएस को 22 सीटों पर बढ़त है। कर्नाटक की 224 सीटों पर हुए मतदान में बीजेपी की जीत का दावा फीका होता हुआ दिख रहा है। वैसे इस राज्य की 224 सीटों के रुझान को देखे तो यहां कांग्रेस को स्पष्ठ बहुमत मिल गया है जबकि बीजेपी और जेडीएस व भाजपा काफी पीछे है।
आज कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। pic.twitter.com/IlTXdYAtjN
— Congress (@INCIndia) May 13, 2023
इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शिमला स्थित अपने निजी आवास पर पहुंची। शिमला में प्रियंका गांधी ने प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रियंका की पूजा-अर्चना करते तस्वीर भी शेयर की गई है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शुक्रवार शाम शिमला पहुंच गईं।
बता दें कि कांग्रेस को बढ़त मिलती देख कार्यकर्ताओं ने जीत तय मानकर पार्टी कार्यालय में जीत की जश्न मनाना शुरू कर दिया है। नई दिल्ली में सुबह 8 बजे से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। जैसे ही शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखी कांग्रेस के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमने लगे। कर्नाटक में कांग्रेस अपनी जीत तय मान रही है।
पढ़ें : कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस को रुझानों में स्पष्ट बहुमत
इस बीच कर्नाटक में ये सवाल भी उभरने लगा है कि अगर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया को मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा है कि कर्नाटक के हित के लिए उनके पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। हालांकि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है।
बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी और कर्नाटक कांग्रेस के इनचार्ज रणदीप सुरजेवाला, डीके शिवकुमार और पूर्व उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने शुक्रवार. 12 मई की शाम को मीटिंग भी की थी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया नहीं थे।
कर्नाटक में रुझानों पर कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए है लेकिन सीटों का आंकड़ा लगातार घट बढ़ रहा है। कांग्रेस अभी 114 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी को 75 सीटों पर बढ़त है।