पत्रकार कलमकार साथी ‘पवन सिंह सेंगर’ ने जन्मदिन पर लोहिया इंस्टीट्यूट में निशक्त तीमारदारों को भोजन कराकर जलाई सेवा की जोत
विजयश्री फाउंडेशन-प्रसादम सेवा के माध्यम से लोहिया इंस्टीट्यूट में अपने हाथों से ग्रहण कराया भोजन प्रसाद

लखनऊ। अपने जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए लोग कई तरीकों का सहारा लेते है। हालांकि कुछ लोगों को अपनी ख़ुशी दूसरों के साथ साझा करके ही सच्ची ख़ुशी मिलती है। ऐसी ही एक विभूति है सेवादार साथी व पत्रकार कलमकार पवन सिंह सेंगर है।सेवा संस्कारों की विरासत के धनी कलमकार साथी पवन सिंह सेंगर ने लोहिया इंस्टीट्यूट में अपने जन्मदिन पर सेवा की जोत जलाई।
इन्होंने विजयश्री फाउंडेशन- प्रसादम सेवा के माध्यम से असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा से नर सेवा नारायण सेवा के विचार को सार्थक किया।पत्रकार कलमकार साथी पवन सिंह सेंगर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि दूसरों की सेवा करने में ही सच्ची खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि मुझे इस पुनीत कार्य में सहभागी बन नर सेवा नारायण सेवा विचार को बढ़ाने की बड़ी पहल का साझेदार बनना मेरे लिए काफी अनमोल पल है।
पत्रकार कलमकार साथी पवन सिंह सेंगर के अनुसार ये सेवा संस्कार मुझे मेरे माता-पिता से विरासत में मिले है और हमें नि:शक्त व असहायों की सेवा से सच्ची ख़ुशी मिलती है और स्कूल में हमारे गुरुजनों से भी यही शिक्षा मिली है।उन्होंने आगे कहा कि समाज के प्रबुद्ध तबके को भी नर सेवा नारायण सेवा पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागी बनना चाहिए। हम जब भी समय मिले इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने को तैयार हूं।
इस बारे में फ़ूडमैन विशाल सिंह बताते है कि कलमकार साथी पवन सिंह सेंगर सेवा विचार व व्यक्तित्व के धनी है और असहायो की मदद के लिए सतत कार्य करते रहते है, इसलिए उन्होंने आज अपना जन्मदिन सेवा दिवस के रुप में मनाया।उन्होंने कहा कि आज समाज में अभिनव पांडे जैसे सार्थक ऊर्जावान सेवादार साथियों की जरूरत है जिसके माध्यम से इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।
फ़ूडमैन विशाल सिंह ने पवन सिंह सेंगर के सेवा भाव को सलाम करते हुए उन्हें पूरे संगठन की तरफ से जन्मदिन की बधाई प्रेषित करते हुए परमपिता परमात्मा मां अन्नपूर्णा मां लक्ष्मी से उनके परिवार परिवार पर आनंद की वर्षा करने की कामना की।
आप को बताते चले कि फ़ूडमैन विशाल सिंह पिछले 15 साल से विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के माध्यम से शहर के विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंद तीमारदारों की निःशुल्क भोजन सेवा का काम कर रहे है जिसके चलते उन्हें फ़ूडमैन की उपाधि मिली।
कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दोरान फूडमैन विशाल सिंह द्वारा राहत एवं आपदा आयुक्त कार्यालय, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, यूपी रोडवेज, आयुष विभाग नगर निगम के साथ मिलकर साढे़ सात लाख से से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई थी।
इसी के साथ महामारी की दूसरी लहर में जिला प्रशासन ने डीआरडीओ अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल, हज हाउस कोविड-19 हस्पताल में तीमारदारों, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी सुरक्षा कर्मचारी आदि की निःशुल्क भोजन सेवा की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।