एजुकेशन
Trending

सिविल सेवा परीक्षा 2022 में पहले स्थान पर इशिता किशोर

सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 933 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। इस साल भी महिलाओं ने शीर्ष पदों पर अपना दबदबा कायम रखा। सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 933 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

गरिमा लोहिया और उमा हरीती एन को क्रमश: दूसरा तथा तीसरा स्थान मिला है। वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा हैं। मयूर हाजरिका ने लड़कों में टॉप किया है। ऑल ओवर 5वें स्थान पर हैं। पिछले साल श्रुति शर्मा ने अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की थीं।

अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी, और परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे।

यूपीएससी ने कहा है कि 933 अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा सालाना तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होता है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं के अधिकारियों का चयन किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button