डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कानपुर तो ब्रजेश पाठक औरैया, इटावा व कन्नौज में आज करेंगे जनसभा
भूपेन्द्र सिंह चौधरी हापुड़, बुलंदशहर व अलीगढ़ में करेंगे चुनाव प्रचार

कानपुर Iउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी शनिवार को निकाय चुनाव के प्रचार की कमान संभालेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य कानपुर नगर व देहात, ब्रजेश पाठक इटावा, कन्नौज व औरैया और भूपेन्द्र सिंह चौधरी हापुड़, बुलंदशहर व अलीगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे।
पढ़ें : बिजनौर : जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 12:40 बजे झींझक, कानपुर देहात में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दोपहर दो बजे साकेत नगर, कानपुर नगर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल होंगे। 3:30 बजे कल्याणपुर में आयोजित जनसभा को भी केशव मौर्य संबोधित करेंगे।वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 11:15 बजे बर्फानी धाम, इटावा तथा दोपहर 12:40 बजे कमला शरण नुमाइश मैदान, कन्नौज में जनसभा को संबोधित करेंगे।
दोपहर 2:40 बजे वह औरैया में नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदार राजकुमार दुबे के समर्थक में जनसभा को करेंगे संबोधित औरैया शहर के पुरानी नुमाइश मैदान में।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सुबह 11 बजे हापुड़ तथा दोपहर 1:30 बजे निकुंज हाल बुलंदशहर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेगें। वहीं सायं 4:30 बजे गायत्री पैलेस अलीगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।