उत्तर प्रदेशराजनीति
Trending

अम्बाला से भाजपा के सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

 चंडीगढ़I हरियाणा में अम्बाला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन बार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया (72) का सुबह यहां पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया।श्री कटारिया कुछ समय से बीमार थे, जिसके कारण उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पिता ज्योति राम, पत्नी बंतो कटारिया, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

श्री कटारिया का जन्म 19 दिसम्बर 1951 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के संधली गाँव में हुआ। वह लगभग 50 वर्ष से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुये थे तथा हरिजन कल्याण निगम के अध्यक्ष और गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष भी रहे।

श्री कटारिया भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वह 1999 में 13वीं लोकसभा, 2014 में 16वीं लोकसभा और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिये अम्बाला से सांसद चुने गये। वह मई 2019 में केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री भी रहे। वह 1996 में हरियाणा भंडारण निगम के अध्यक्ष, 1985 में रादौर से विधायक तथा राज्य के राजस्व मंत्री रहे। वह 2000 से 2003 तक हरियाणा भाजपा अध्यक्ष भी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button