सेवा
Trending

लोहिया इंस्टीट्यूट में नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर अजय सिंह ने मनाया ‘सत्यम गुप्ता’ का जन्मदिन

विजयश्री फाउंडेशन-प्रसादम सेवा के माध्यम से लोहिया इंस्टीट्यूट में अपने हाथों से ग्रहण कराया भोजन प्रसाद

लखनऊ। विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के माध्यम से आज अजय सिंह उर्फ़ आदित्य ने ‘सत्यम गुप्ता’ के जन्मदिन पर पर लोहिया इंस्टीट्यूट में असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर नर सेवा नारायण सेवा का विचार सार्थक किया।इस तरह उन्होंने सत्यम गुप्ता का जन्मदिन सेवा दिवस के तौर पर मनाया।

सेवा भाव के संस्कारों की विरासत वाला ये परिवार जरूरतमंद लोगों की मुश्किल घड़ी में मदद कर उनके जख्मो पर मरहम लगाने का सार्थक प्रयास लगातार करता रहता है। आपका हमेशा यह प्रयास रहता है इस मिशन के माध्यम से अधिक से अधिक लोग की सेवा हो सके। इसी के चलते आज अजय सिंह उर्फ़ आदित्य और ‘सत्यम गुप्ता’ ने विजयश्री फाउंडेशन-प्रसादम सेवा के माध्यम से आज लोहिया इंस्टीट्यूट में अपने हाथों से नि:शक्त तीमारदारों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया।

इस बारे में फ़ूडमैन विशाल सिंह ने बताया कि लखनऊ के 3 अस्पताल-मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल, लोहिया संस्थान लखनऊ में दोपहर के समय लगभग 1000 निःशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा समाज से सार्थक ऊर्जावान सेवादार साथियों के माध्यम से ही संभव हो पा रहा है।

उन्होंने इसके साथ ही लोगों से इस मानव सेवा के मिशन हेतु मां अन्नपूर्णा की रसोई में प्रतिमाह राशन की आहुति प्रदान कर इस पुनीत एवं मानवीय सेवा मिशन को आगे बढ़ाने के सार्थक प्रयास की अपील की।

पढ़े : पूर्णदेव उपाध्याय व रजनी उपाध्याय ने पुत्री नुपुर के जन्मदिन पर की नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा

फ़ूडमैन विशाल सिंह ने इसके साथ ही “सत्यम गुप्ता” को पूरे संगठन की तरफ से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की परमपिता परमात्मा मां अन्नपूर्णा महालक्ष्मी से कामना की।बताते चले कि जीवन में सबसे बड़ी सेवा है मानव सेवा। फूडमैन विशाल सिंह ने 15 साल पहले इसी विचार के साथ मानव सेवा के मिशन की शुरुआत की थी। उन्होंने शुरुआत में केजीएमयू में प्रसादम सेवा के माध्यम से नि:शक्त जनो की सेवा शुरू की।

वो पिछले 15 साल से विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के माध्यम से शहर के विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंद तीमारदारों की निःशुल्क भोजन सेवा का काम कर रहे है जिसके चलते उन्हें फ़ूडमैन की उपाधि मिली।कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दोरान फूडमैन विशाल सिंह द्वारा राहत एवं आपदा आयुक्त कार्यालय, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, यूपी रोडवेज, आयुष विभाग नगर निगम के साथ मिलकर साढे़ सात लाख से से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई थी।

इसी के साथ महामारी की दूसरी लहर में जिला प्रशासन ने डीआरडीओ अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल, हज हाउस कोविड-19 हस्पताल में तीमारदारों, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी सुरक्षा कर्मचारी आदि की निःशुल्क भोजन सेवा की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button