
संभल। संभल के थाना बनियाठेर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाते हुए एक फैक्ट्री में छापा मारकर अवैध शस्त्र उपकरण के साथ अधबने अवैध शस्त्रों की बरामदगी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने खुलासा करते हुए बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर जनपद में चेकिंग अभियान लगातार किया जा रहा है। इस दौरान थाना पुलिस ने बनियाठेर अवैध शस्त्र बनाते हुए एक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया।