स्व.एसपी अरोड़ा की पुण्यतिथि पर मनीष अरोड़ा ने भोजन सेवा से अर्पित किये श्रद्धासुमन
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में की असाध्य रोगों से पीड़ित असहाय नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा

लखनऊ: स्व. एसपी अरोड़ा की पुण्यतिथि पर मनीष अरोड़ा ने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में कैंसर व असाध्य रोगों से पीड़ित असहाय नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर स्व.एसपी अरोड़ा को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
विजयश्री फाउंडेशन- प्रसादम सेवा के माध्यम से किये गए इस सार्थक प्रयास से आज कई सारे लोगों को भोजन प्रसाद मिला। इस तरह इस नेक कार्य से श्री मनीष अरोड़ा ने ‘नर सेवा नारायण सेवा’ का विचार सार्थक किया।
इस बारे में फ़ूडमैन विशाल सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ये कितना उत्तम विचार है कि हम अपनी परिजनों की स्मृति में अस्पतालों में दर्द से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की भोजन सेवा कर उनकी इस मुश्किल घड़ी में मरहम लगाने का सार्थक प्रयास करें ।
उन्होंने स्व.एसपी अरोड़ा की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों की सेवा हेतु संभव मदद कर ‘सेवा परमो धर्मः’ विचार को आगे बढ़ाने के लिए मनीष अरोड़ा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
उन्होंने आगे बताया कि आज प्रसादम सेवा के माध्यम से लखनऊ के 3 अस्पताल मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल, लोहिया संस्थान लखनऊ में दोपहर के समय लगभग 1000 निःशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा की जाती है।
यह सारे सेवा कार्य समाज से सार्थक ऊर्जावान सेवादार साथियों के माध्यम से ही संभव हो पा रहा है। उन्होंने इसके साथ ही स्व.एसपी अरोड़ा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मनीष अरोड़ा व उनके समस्त परिवार द्वारा किये गये इन पुनीत सेवा यज्ञ हेतु उनके पूरे परिवार की सुख व समृद्धि की कामना की।
पढ़ें : पूर्णदेव व रजनी उपाध्याय ने पुत्री नुपुर के जन्मदिन पर की नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा