
लखनऊ : स्वर्गीय श्री अखिलेश कुमार की पुण्यतिथि पर श्रीवास्तव परिवार की और से शुक्रवार को लोहिया इंस्टीट्यूट में असाध्य रोगों से पीड़ित नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर नर सेवा नारायण सेवा के विचार को बल प्रदान किया गया।
विजयश्री फाउंडेशन- प्रसादम सेवा के माध्यम से किये गए इस सार्थक प्रयास से आज कई सारे लोगों को भोजन प्रसाद मिला। बात अगर श्रीवास्तव परिवार की जाय तो ये पूरा परिवार मानव सेवा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सतत कार्य करता रहता है।
इस बारे में फ़ूडमैन विशाल सिंह बताते है कि अपने परिजनों की स्मृति में अस्पतालों में दर्द से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की भोजन सेवा एक अत्यंत ही उत्तम विचार है।
पढ़ें : जेएसवी फाउंडेशन और जय शंकर वर्मा ने लोहिया इंस्टीट्यूट में जलाई सेवा की जोत
उन्होंने आगे कहा कि हमें एक मिशन के तहत ये विचार आगे बढ़ाना होगा कि हम अपना जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी या किसी की स्मृति में इन तीमारदारों की भोजन सेवा करे और नर में नारायण के विचार को मानते हुए इन्हे अपने शुभ हाथों से भोजन प्रसाद ग्रहण कराये तो इससे असीम आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी।
उन्होंने इस इस सेवा कार्य में सहभागी बनने के लिए समस्त श्रीवास्तव परिवार साधुवाद देते हुए कोटि-कोटि आभार जताते हुए कहा कि नर सेवा नारायण सेवा का यह पुनीत मिशन समाज के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है।
बताते चले कि जीवन में सबसे बड़ी सेवा है मानव सेवा। फूडमैन विशाल सिंह ने 15 साल पहले इसी विचार के साथ मानव सेवा के मिशन की शुरुआत की थी। उन्होंने शुरुआत में केजीएमयू में प्रसादम सेवा के माध्यम से नि:शक्त जनो की सेवा शुरू की।
वो पिछले 15 साल से विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के माध्यम से शहर के विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंद तीमारदारों की निःशुल्क भोजन सेवा का काम कर रहे है जिसके चलते उन्हें फ़ूडमैन की उपाधि मिली।
कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दोरान फूडमैन विशाल सिंह द्वारा राहत एवं आपदा आयुक्त कार्यालय, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, यूपी रोडवेज, आयुष विभाग नगर निगम के साथ मिलकर साढे़ सात लाख से से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई थी।
इसी के साथ महामारी की दूसरी लहर में जिला प्रशासन ने डीआरडीओ अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल, हज हाउस कोविड-19 हस्पताल में तीमारदारों, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी सुरक्षा कर्मचारी आदि की निःशुल्क भोजन सेवा की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।