उत्तर प्रदेशलखनऊ
Trending

शहर की सड़कों को गन्दा करने वालों से नगर निगम ने वसूला जुर्माना

 लखनऊ।  लखनऊ शहर  के  सौन्दर्यीकरण के लिये थूकना मना है अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में थूकने, गंदगी करने, लिटरिंग, खुले में मूत्र विसर्जन के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित किया जा रहा है तथा नगर के सौंदर्य को खराब करने वालों से जुर्माना वसूलने व चालान की कार्यवाही की जा रही है।

पढ़े  :  आजमगढ़ के शहीद सिपाही के पिता से DGP ने फ़ोन पर की बात

जिसके तहत आज जोन 1 में रु.500 वसूल किए गए। जोन 02 में  रु.850 वसूल किये गये। जोन 3 में चलाये गये अभियान में 06 चालान करते हुए रु. 1500 वसूल किये गये। जोन 4 में रु. 900  वसूल किये गये। जोन 5 में रु. 950  वसूल किये गये। जोन 06 में रु. 500  वसूल किये गये। जोन 07 में रु. 1000  वसूल किये गये। जोन 08 में चलाये गये अभियान में 15 चालान करते हुए रु. 3150 वसूल किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button