उत्तर प्रदेशलखनऊ
Trending

सुएज इंडिया ने महिला दिवस पर गुडी बैग वितरण कर किया सम्मानित

कार्यक्रम में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहायक प्रोफेसर, सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के साथ ही सुएज इंडिया के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सीवेज प्रबंधन का कार्य देखने वाली सुएज इंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भरवारा एसटीपी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सुएज इंडिया ने अपनी महिला कर्मचारियों, 1200 सीवर सफाई सहायकों की पत्नियों, पर्यवेक्षकों और प्रबंधकों को गुडी बैग वितरित कर उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहायक प्रोफेसर, सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के साथ ही सुएज इंडिया के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अरुणिमा वर्मा, प्रोफेसर, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने कहा कि इस समय सरकार द्वारा तमाम योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रख कर चलाई जा रही है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है इससे उन्हें आत्मनिर्भर होने में आसानी होगी।

पढ़े : राजधानी में न हो कोई अवैध निर्माण : मण्डलायुक्त

सुएज इंडिया की प्रोजेक्ट मैनेजर मनमीत कौर ने अपने जीवन का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि किस तरह से उनके पिता ने उनको पढऩे के लिए प्रेरित किया। जिसके चलते उन्होंने आम तौर पर पुरूषों के लिए माने जाने वाले कोर्स सिविल इंजीनियरिंग को चुना। आज वह जिस मुकाम पर हैं उसके पीछे उनके पिता ही हैं। इस अवसर पर उन्होंने सुएज इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेश मठपाल को उनके काम और प्रबंधन में आसानी सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सहायक प्रोफेसर ईशा मिश्रा व रीना सिविल इंजीनियरिंग के 15 छात्रों के मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button