
लखनऊ। नगरो को वैश्विक मापदंडो पर श्रेष्ठ बनाये जाने के संकल्प के क्रम में नगर निगम लखनऊ में जी20 का आयोजन एवं इस दौरान नगर में जी20 कॉरीडोर का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण किया गया।
अभियान के अंतर्गत आज सार्वजनिक स्थलों पर थूकने एवं गंदगी फैलाने से रोकथाम हेतु ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं चालको के साथ अभिमुखीकरण एवं परिचर्चा कार्यक्रम तथा जनजागरुकता हेतु ऑटो रैली का आयोजन चारबाग स्थित रविन्द्रालय से किया गया।
पढ़ें : रिकार्ड रूम में लगेगा काम्पैक्टर ताकि धूल व अव्यस्थित रख-रखाव से बचे अभिलेख
रैली का शुभारम्भ निदेशक, स्थानीय निकाय नेहा शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि थूकना मना है अभियान अभी आगरा एवं लखनऊ में प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया था। यह अभियान अब प्रदेश के सभी निकायों में चलेगा तथा सम्मानित जनता से अपील की जाती है कि इस अभियान में सहयोग करें।
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह द्वारा टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों, मीडिया बंधुओं तथा सम्मानित जनता, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए धन्यवाद प्रदान किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार एवं अनेक वरिष्ठ अधिकारीगण व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।