
नई दिल्ली। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावो के लिए सभी पार्टी तैयारी कर रही है. इस राज्य में बीजेपी की सरकार है और दक्षिण भारत में सिर्फ कर्नाटक में उसकी सत्ता है। ये चुनाव मोदी सरकार और कांग्रेस के लिए काफी अहम कहा जा रहा है।
इसी बीच बुधवार को विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई। इस बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि राज्य में एक चरण में 10 मई को मतदान होगा और परिणाम 13 मई को घोषित होगा।
कर्नाटक में 1 चरण में ही चुनाव होंगे। जानकारी के अनुसार कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 25 मई को खत्म होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार कर्नाटक की मतदाता सूची में 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं जिसके लिए 58 हजार से अधिक पोलिंग बूथ बने हैं।
पढ़ें : नए अंदाज में आईपीएल का रोमांच होगा और दोगुना, जाने नए नियम
उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। वैसे देखा जाये तो कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा का कांग्रेस से मुकाबला है, ऐसे में भाजपा के सामने कर्नाटक में अपनी सत्ता को बचाये रखने की बड़ी चुनौती होगी।यहाँ जेडीएस का फोकस एक बार फिर से किंगमेकर बनने पर है तो कांग्रेस को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता।
चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य बिंदु
- 80 साल से अधिक उम्र के लोग घर से वोट कर सकेंगे
- एक अप्रैल को जिन युवाओं की उम्र 18 साल से ऊपर होगी, वो भी वोट कर सकेंगे
- नौ लाख से ज़्यादा वोटर पहली बार वोट डालेंगे
- 58 हज़ार से ज़्यादा मतदान केंद्र होंगे
- 1320 मतदान केंद्रों की ज़िम्मेदारी महिलाओं के पास
मुख्य बिंदु
- नोटिफिकेशन की तारीख 13 अप्रैल
- नामांकन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल
- नामांकन की स्क्रूटनी 21 अप्रैल
- नामांकन वापस लेने की तारीख 24 अप्रैल
- मतदान 10 मई
- नतीजे 13 मई
2018 में चुनाव परिणाम
- कुल सीट: 224, बहुमत- 123
- पार्टी सीटें वोट फीसदी
- बीजेपी 104 36.35
- कांग्रेस 80 38.14
- जेडीएस 37 18.3