हौसले से दिव्यांगता भी हार जाती है : पलक कोहली
दिव्यांगता को भी हौसले से हराया जा सकता है। वह केजीएमयू में युवा-20 के प्री-इवेंट समारोह को संबोधित कर रही थीं।

लखनऊ। कई अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी पैरालम्पियन पलक कोहली का कहना है कि यदि जीवन में कुछ करने का संकल्प दृढ़ता से ले लिया जाये तो कोई भी बाधा रोक नहीं सकती। दिव्यांगता को भी हौसले से हराया जा सकता है। वह गुरुवार को केजीएमयू में युवा-20 के प्री-इवेंट समारोह को संबोधित कर रही थीं।
पढ़े : सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के नये अध्यक्ष
कलाम सेंटर में हुए प्री-इवेंट समारोह में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली ने कहा कि उनका एक हाथ सामान्य लोगों जैसा नहीं है। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। शुरूआत में लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाने के बजाए हतोत्साहित किया। कहा यदि किसी वजह से दूसरे हाथ में चोट लग गई तो जीवन और कठिन हो जाएगा। इसी दौरान जालंधर में कोच गौरव खन्ना से उनकी भेंट हुई। उन्होंने आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया। नतीजतन उन्होंने टोक्यो पैरालम्पिक्स में क्वॉलीफाई किया। इसके अलावा कई अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया।