
नयी दिल्ली । गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर पांच न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर संबंधित न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने से संबंधी घोषणा की है।
पढ़े : मंगलवार को भी लोकसभा में नहीं चला प्रश्नकाल व शून्यकाल
अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायिक अधिकारियों- सुसान वेलेंटाइन पिंटो, हसमुखभाई दलसुखभाई सुथार, जितेंद्र चंपकलाल दोषी, मंगेश रमेशचंद्र मेंगडे और दिव्येश कुमार अमृतलाल जोशी को पदोन्नत कर न्यायाधीश पद पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी है। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले शीर्ष अदालत कॉलेजियन में दो मार्च-2023 को उन न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।