खेल
Trending

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी 13 फ़रवरी को, यूपी के ये खिलाड़ी भी होड़ में 

महिला प्रीमियर लीग (एमपीएल) का पहला सीजन 4 से 26 मार्च तक होगा। इस दौरान 22 मुकाबले होंगे और सभी मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे

लखनऊ। हाल ही में महिला आईपीएल का आधिकारिक नाम  महिला प्रीमियर लीग घोषित करने के साथ ही बीसीसीआई ने  इसके पहले सीजन में मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और दिल्ली की टीम के होने की जानकारी दी थी।

इसके साथ ही आज इसकी तारीखों की घोषणा के साथ  महिला प्रीमियर लीग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
इसके सफल आयोजन के लिए तैयार बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख की घोषणा के साथ ये भी बता दिया है कि ये लीग कब से कब तक और किस जगह होगी।

बीसीसीआई ने जानकारी दी कि एमपीएल की पहली नीलामी 13 फरवरी को मुंबई में होगी।  रिपोर्ट के अनुसार इस नीलामी के लिए लिस्टेड 409 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इसमें 246 भारतीय और 163 अन्य देशों के हैं, जिनमें सहयोगी देशों के 8  खिलाड़ी भी है।

वहीं इस लीग में यूपी की भी कई महिला क्रिकेटर खेलती दिख सकती है। इस नीलामी में यूपी के कुल 17 खिलाड़ी होंगे। बीसीसीआई के अनुसार  नीलामी में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट में 202 कैप्ड खिलाड़ी, 199 कुल अनकैप्ड खिलाड़ी और सहयोगी देशों के 8 खिलाड़ी हैं।

बीसीसीआई ने ये भी जानकारी दी कि महिला प्रीमियर लीग (एमपीएल) का पहला सीजन 4 से 26 मार्च तक होगा। इस दौरान 22 मुकाबले होंगे और सभी मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे।

यूपी के ये खिलाड़ी होंगे नीलामी में शामिल 
  • पार्शवी चोपड़ा :बेस प्राइस-10 लाख
  • अर्चना देवी :बेस प्राइस-10 लाख
  • फलक नाज :बेस प्राइस-10 लाख
  • शिखा शलोट :बेस प्राइस-20 लाख
  • सोनम यादव :बेस प्राइस-10 लाख
  • आरुषि गोयल :बेस प्राइस-10 लाख
  • मुस्कान मलिक : बेस प्राइस-10 लाख
  • एकता सिंह : बेस प्राइस-10 लाख
  • वर्णिका सिंह : बेस प्राइस-10 लाख
  • शिप्रा गिरी : बेस प्राइस-10 लाख
  • श्वेता वर्मा : बेस प्राइस-10 लाख
  • निशु चौधरी :बेस प्राइस-10 लाख
  • अंजलि सिंह : बेस प्राइस-10 लाख
  • रेखा कमलेश :बेस प्राइस-10 लाख
  • श्रमा सिंह : बेस प्राइस-10 लाख
  • अलमास भरतवाज-10 लाख
  • राशि कनौजिया- 10 लाख
पांचों टीमों की लिस्ट 
  • अडानी स्पोर्ट्सलाइन PVT. LTD, अहमदाबाद, 1289 करोड़ रु.
  • इंडियाविन स्पोर्ट्स PVT. LTD (रिलायंस ग्रुप), मुबंई, 912.99 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स PVT. LTD, बेंगलुरु, 901 करोड़
  • जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट PVT. LTD, दिल्ली, 810 करोड़
  • कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स PVT. LTD, लखनऊ, 757 करोड़

खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

https://documents.bcci.tv/bcci/documents/1675770340661_WPL%202023%20Auction%20List%207.2.23.pdf

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button