
मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जंग के शुक्रवार को एक साल से ज्यादा हो गए है और दोनों देशों का बुरा हाल है. इस बीच दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ खूब आरोप लगा रहे है. इसमें रूस ने नाटो के खिलाफ युद्ध भड़काने की साजिश करने का आरोप लगाया है.
इस बीच रूस ने अमेरिका के खिलाफ अपने ताजा आरोप में सनसनी फैला दी है. दरअसल रूस ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अमेरिका यूक्रेन युद्ध में जहरीले रसायनों के इस्तेमाल की योजना बना रहा है ताकि रूस में यूक्रेन युद्द में बड़ी भूमिका निभा रहे रूसी लोगों का नुकसान कर सके.
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार अमेरिका की इस हरकत से रूस को उकसाने की योजना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय के दावे पर रूस के सशस्त्र बलों के विकिरण, रासायनिक और जैविक रक्षा सैनिकों के प्रमुख इगोर किरिलोव ने एक ब्रीफिंग में बताया कि
हम इस जानकारी को संयुक्त राज्य अमेरिका और उनके सहयोगियों के जहरीले रसायनों का उपयोग करके यूक्रेन में उकसाने के इरादे के रूप में मानते हैं.’ उन्होंने बताया कि रूस सच्चे दोषियों की पहचान कर उन्हें सजा देगा.
रूस में अमेरिका के पूर्व राजदूत जॉन सुलिवन का हवाले से रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी सैनिकों के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान क्षेत्र में रासायनिक हथियारों के उपयोग की योजना है.’
पढ़ें : रूस-यूक्रेन युद्ध के दुष्प्रभावों को खत्म करने के लिए उचित कदम उठाए भारत : प्रफुल्ल बख्शी
इस बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिमी देश पूर्व सोवियत संघ और उसके मूलभूत भाग को बिखेरना चाहते हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण कर इसे “विशेष सैन्य अभियान” कहा था.
पुतिन के अनुसार हमारा उद्देश्य रूसियों की रक्षा करना, यूक्रेन को नाटो की सदस्यता लेने से रोकना और इसे रूस के “प्रभाव क्षेत्र” में रखना है. दूसरी ओर यूक्रेन और पश्चिम का आरोप है कि रूस द्वारा एक लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार और एक यहूदी राष्ट्रपति के साथ एक देश के खिलाफ अवैध आक्रामक योजना है.