राजनीति
Trending

महाराष्ट्र सहित 13 राज्यों के राज्यपाल बदले, यूपी के लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बने सिक्किम के राज्यपाल

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनके स्थान पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नये राज्यपाल । इनके अलावा 12 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं। भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले साल नवंबर में अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की थी । राष्ट्रपति मुर्मू ने दो राज्यपालों का इस्तीफा मंजूर किया है। जिनमें भगत सिंह कोश्यारी के अलावा लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का नाम भी शामिल है।

  • इन राज्यों में भी राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले नये
    1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अब अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल
    2. यूपी विधानसभा परिषद के सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब सिक्किम के राज्यपाल
    3. तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन अब झारखंड के राज्यपाल
    4. BJP वर्किंग कमेटी के सदस्य गुलाब चंद कटारिया अब असम के राज्यपाल
    5. BJP नेता शिव प्रताप शुक्ला अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
    6. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा अब लद्दाख के उप-राज्यपाल
    7. सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर अब आंध्र प्रदेश के राज्यपाल
    8. मणिपुर के राज्यपाल एलए गणेशन अब नगालैंड के राज्यपाल
    9. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल
    10. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब बिहार के राज्यपाल
    11. आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अब छत्तीसगढ़ के राज्यपाल
    12. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके अब मणिपुर के राज्यपाल
    आप को बता दे कि इसी साल देश के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इनमें पूर्वोत्तर के चार राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, हिंदी बेल्ट के तीन बड़े राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नवंबर में चुनाव होने हैं। दक्षिण के कर्नाटक और तेलंगाना में भी इसी साल चुनाव हैं। जम्मू-कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाए गए लद्दाख में उपराज्यपाल (LG) की नियुक्ति की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button