दुनियादुर्घटना
Trending

तुर्किए और सीरिया में भूकंप से अब तक 28,192 की मौत

भारतीय नागरिक विजय कुमार का शव  माल्टा में होटल के मलबे से  मिला 

सात दिन पहले आये विनाशकारी भूकंप की मार से तुर्किएऔर सीरिया अभी तक कराह रहा है. यहाँ दूसरे देशों से मदद भी पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य भी जोरो पर चल रहा है लेकिन अभी तक लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है।

इस मामले में एक रिपोर्ट के अनुसार यहाँ  अब तक मलबे से 28,192 शव निकाले जा चुके हैं। इस मामले में तुर्किए के उपराष्ट्रपति फुआत ओकटे ने तुर्किए में मरने वालों की संख्या 24,617 होने की जानकारी दी तो  व्हाइट हेल्मेट्स सिविल डिफेंस ग्रुप ने बताया कि  सीरिया के उत्तर पश्चिम में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों  से  3,575 शव मिले हैं।

सीरियाई स्टेट मीडिया ने देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से जानकारी दी कि सरकार-नियंत्रित क्षेत्रों में अतिरिक्त 1,408 लोगों की मौतें दर्ज हुई हैं।  इस बीच रिपोर्ट के अनुसार तुर्किये में भूकंप के बाद लापता एक भारतीय नागरिक का शव  माल्टा में एक होटल के मलबे के नीचे मिला है।

पढ़ें : न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान का अटैक, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, 4 की गई जान 

तुर्किये में भारतीय दूतावास द्वारा शनिवार को एक ट्वीट में यह जानकारी दी। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है जो तुर्किये में व्यापारिक यात्रा पर आए थे।

दूसरी ओर विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ पर जानकारी देते हुए कहा कि हमारा बेंगलुरु में उनके परिवार और कंपनी के साथ संपर्क  हैं। उन्होंने कहा कि 10 लोग ऐसे हैं जो प्रभावित क्षेत्र के कुछ हिस्सों में फंसे हुए हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button