दुनियादुर्घटना
Trending

न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान का अटैक, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, 4 की गई जान 

चक्रवात का असर  रविवार को न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से पर पड़ा है और अंदेशा है कि ऑकलैंड में सोमवार को 250 मिलीमीटर (10 इंच) तक बारिश हो सकती है।

भूकंप से तुर्की और सीरिया में भारी तबाही हुई है और  हजारो की संख्या में लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच  न्यूजीलैंड में भी चक्रवाती तूफान का कहर बरपने की रिपोर्ट है।

इस तूफान के चलते लोगों के जीवन पर बुरा असर पड़ा है और ऑकलैंड से आने-जाने वाली सभी घरेलू उड़ान सहित  कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी मंगलवार दोपहर तक रद्द कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में आई बाढ़ से अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार रिकॉर्ड तोड़ तूफान के दो हफ्ते बाद देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में बाढ़ आ गई।चक्रवाती तूफान के बीच  देश के  राष्ट्रीय कैरियर ने बताया कि कुछ अंतरराष्ट्रीय मार्गों का संचालन होगा लेकिन उड़ानों को ऑकलैंड से डायवर्ट किया जा सकता।

पढ़ें : गर्भवती महिलाएं रूस छोड़कर क्यों जा रहीं अर्जेंटीना, जाने वजह

वही चक्रवात का असर  रविवार को न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से पर पड़ा है और अंदेशा है कि  ऑकलैंड में सोमवार को 250 मिलीमीटर (10 इंच) तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के साथ भारी बारिश, तेज हवा और बड़ी लहरे आ सकती है। दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने इस चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button