उत्तर प्रदेशलखनऊ
Trending

लखनऊ में भाजपा व अडानी के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि आज सरकार और अडानी की मिली भगत से LIC और SBI के माध्यम से जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है

  संजय जायसवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (सोमवार)  कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा और अडानी के खिलाफ बड़ा धरना प्रदर्शन कियाI जिसमे कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हुए , प्रदर्शन को रोकने के लिए जब पुलिस ने घेराबंदी की तब सभी कार्यकर्ताओ ने बैरिकेटिंग पे ही धरना दे कर अडानी ग्रुप और भाजपा के खिलाफ नारे लगाने लगे।

वहीं के दौरान कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा कि अडानी ग्रुप पर जो गंभीर आरोप लगे है वह देश की जनता को धोखा दे कर उनके पैसो को लूटा है, प्रधानमंत्री ने कहा था की न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा , तो अडानी ग्रुप की जांच क्यों नहीं करवा रहे है। कांग्रेस नेता वेद प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि राहुल गाँधी हमेशा यह कहते रहे है की यह सरकार अडानी और अम्बानी ग्रुप को फायदा देने के लिए सरकारी पैसे और LIC के पैसे को का दुरुप्रयोग कर रही हैI आज जब अडानी ग्रुप की वजह से आम जनता का जो नुकसान हुआ है , उसकी बाकायदा जाँच होनी चाहिए।

इसी दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ ने ब्रजेश सिंह ने कहा कि आज सरकार और अडानी की मिली भगत से LIC और SBI के माध्यम से जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है , उसको बचाने के लिए आ कांग्रेस सड़को पर है , इस सरकार को जवाब देना पड़ेगा की इसकी एक जुडिशियल जांच होनी चाहिए , इस मुद्दे को लेकर आज लखनऊ में ही नहीं पुरे प्रदेश और देश में प्रदर्शन हो रहा है। और अडानी ग्रुप ने भ्रस्टाचार की काली कमाई से जो साम्राज्य खड़ा किया था , वो मात्र एक रिपोर्ट से ढह गया है, अडानी ग्रुप के सभी कामों की विधिवत जांच होनी चाहिए।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button