बिजनेस
Trending

बड़ी डील : अंबुजा सीमेंट को चूना पत्थर ब्लॉक के लिए मिली सफलता

अंबुजा सीमेंट द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार मल्कानगिरी जिले में स्थित ब्लॉक के लिए ओडिशा सरकार ने ई-नीलामी की थी

हिंडनबर्ग की विवादस्पद रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की लगातार आलोचना चल रही है। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अडानी की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड को बड़ी डील मिली है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसे ओडिशा में उस्कलवागु चूना पत्थर ब्लॉक के लिए प्रेफर बिडर्स घोषित किया गया है जिसके बाद अंबुजा सीमेंट के शेयर के भाव 3 फीसदी तक बढ़ गए है। अंबुजा सीमेंट का शेयर आज 351.45 रुपये पर है।

हालांकि हिंडनबर्ग विवाद के बाद अंबुजा सीमेंट का शेयर पिछले एक माह में अब तक 33 फीसदी टूट गया है। वहीं इस साल इस शेयर में 33.20 फीसदी की गिरावट हुई है। अडानी ग्रुप ने पिछले साल ही अंबुजा सीमेंट का अधिग्रहण किया था।

पढ़ें : नि:शुल्क राशन फरवरी में इस तारीख तक मिलेगा 

अंबुजा सीमेंट द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार मल्कानगिरी जिले में स्थित ब्लॉक के लिए ओडिशा सरकार ने ई-नीलामी की थी।

अडानी समूह की फर्म ने यह नहीं बताया कि ब्लॉक के लिए उसने कितने रुपये की बोली लगाई थी। कंपनी के अनुसार 547 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस ब्लॉक में 14.1 करोड़ टन चूना पत्थर होने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button