
फोर मोर शार्ट्स प्लीज़ फेम अभिनेत्री मानवी गगरू अपने बॉयफ्रेंड और कॉमेडियन कुमार वरुण के साथ शादी के बंधन में बंध गयी। गुरुवार 23 फरवरी को शादी थी। कपल्स ने फोटो सोशल पर शेयर कर इसकी जानकारी दी। इस फोटो में मनावी रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति कुमार वरुण ने सफेद शेरवानी पहने हुए है।
पढ़े : कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा को नहीं मिल रहे दर्शक
कपल की शादी की तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने लिखा,अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हम आज 23 फरवरी 2023 की पलिंड्रोम-ईश तारीख पर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना रहे हैं। हम दोनों को आपसे बहुत प्यार मिला है। अब इस नए सफर के लिए हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत है।