दुनिया
Trending

रूस में इस किलर ने ऐसे ली थी 200 महिलाओं की जान, लोग कहने लगे थे वेयरवुल्फ 

88 लड़कियों की हत्या की बात  मानी थी लेकिन कहा जाता है कि इसने  200 से ज्यादा लड़कियों को तरह तड़पा-तड़पाकर मारा था और कहता था कि इसने  इन महिलाओं का कत्ल करके शहर की गंदगी साफ की है=

कभी कोई बुरी आदत ऐसी लत बन जाती है कि आदमी उसको जूनून की हद तक पूरा करता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है  रूस का, जहां एक पुलिस वाला नशे के लिए इस कदर पागल हुआ कि शहर की हर लड़की, हर महिला को अपना शिकार बनाने के लिए उसने बेहद शातिर तरीका चुना था।

200 महिलाओं के साथ जबरदस्ती जिस्मानी संबंध बनाने के बाद दी थी मौत

रूस के मिखाइल पोपकोव नामक इस पुलिस वाले ने 200 महिलाओं के साथ जबरदस्ती जिस्मानी संबंध बनाने के बाद काफी दर्दनाक मौत दी। इस हत्यारे ने ऐसा खुंखार तरीका अपनाया कि लोग इसे मानव भेड़िया यानी  वेयरवुल्फ कहने लगे.

ये आदमी  महिलाओं के सामने पहले पुलिस की वर्दी पहनकर  आता और फिर  अपना असली रंग दिखाता और वो भी वैसे जैसे भेड़िया शहर भर में अपना शिकार ढुंढता और सूरज ढलते ही उस शिकार पर टूट पड़ता। मिखाइल पोपकोव ने पुलिस की नौकरी ज्वाइन ही इसलिए की थी कि वो महिलाओं के साथ रेप करके उनका कत्ल कर सके।

किसी को हथौड़े से मारता तो किसी की कुल्हाड़ी से लेता था जान

ये खौफनाक हत्यारा  बेहद  डरावने तरीके से जान लेता। किसी महिला को  हथौड़े से मारता तो किसी के शरीर पर कुल्हाड़ी से हमले के निशान मिलते थे। पोस्टमार्टम के अनुसार  महिलाओं को मारने से पहले काफी देर तक तड़पाया जाता था।

इनमे मरने वाली महिलाओं की उम्र अलग-अलग यानि 18 साल से लेकर 50 साल तक की होती थी। दरअसल 1992 से 2002 के बीच रूस में लगातार कई महिलाओं की लाशें मिली थी। रूस के अंगासर्क शहर में  महिलाओं की अर्धनग्न लाशें मिलने नब्बे के दशक में हाहाकार मच गया था।

वही कई लाशें मिलने के बाद पुलिस को समझ आया कि कोई वहशी दरिंदा औरतों को जानबूझकर अपना शिकार बना रहा है।  इसमें जितनी भी महिलाओं की लाशें मिली थी उनसे कत्ल के पहले संबंध बनाए गए थे। फिर भी हत्यारे का  कुछ पता नहीं चल सका था।

पढ़ें : पत्नी पर चढ़ा इस चीज का बुखार, पति बेचारा लाचार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

ये हत्यारा दर्द से कराहती लड़कियों को  देखकर खुश होता और उन्हें और ज्यादा दर्द देता। रात में ही ये लड़कियों की लाश को जंगल में फेंक देता। इसने 88 लड़कियों की हत्या की बात  मानी थी लेकिन कहा जाता है कि इसने  200 से ज्यादा लड़कियों को तरह तड़पा-तड़पाकर मारा था और कहता था कि इसने  इन महिलाओं का कत्ल करके शहर की गंदगी साफ की है।

सबसे पहले क्राइम स्पॉट पर जाकर मिटाता था सबूत

इसके चलते शहर में हर ओर दहशत थी कि इस इस सीरियल किलर का अगला शिकार होगा. इस मामले में पुलिस भी बेबस थी  क्योंकि ज्यादातर केस में जांच अधिकारी बनकर यही दरिंदा सबसे पहले क्राइम स्पॉट पर जाता था और वर्दी की आड़ में केस को रफा दफा करने के लिए सबूत मिटाने का काम बड़ी आसानी से करता था।

ये खतरनाक भेड़िया शहर में सैकड़ों जानें ले चुका था और अगर किसी को इसपर शक होता तो ये उसकी भी जान ले लेता था. एक दो बार अपने कुछ  साथी पुलिसवालों की इसलिए जान ले ली कि उन्होंने इसके खिलाफ कुछ सबूत पता कर लिए थे।

हालांकि इस दरिंदे का अंत इसकी कार के चलते हुआ था। दरअसल पुलिस को लड़की की लाश के पास से इस सीरियल किलर के कार टायर के निशान मिले और फिर इसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

ऐसे करता था क़त्ल

इसके बाद  मिखाइल पोपकोव ने पूछताछ में बताया था कि ये ये अपनी कार में बार के आसपास खड़ा रहता था और खूबसूरत लड़कियों को अपनी कार में लिफ्ट देता था। अगर लड़की इसकी कार में आ गई तो उस रात कार में ही जबरदस्ती संबंध बनाता और या तो कुल्हाड़ी से या फिर हथौड़े से धीरे-धीरे करके उसे मार देता था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button