खेल
Trending

2023 का पहला शतक इस खिलाड़ी के नाम, 2022 में भी पहला शतक जड़ा था, दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड  

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे के अपने करियर का चौथा टेस्ट शतक जड़कर न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई

इस्लामाबाद। नए साल 2023 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच (2 दिसंबर) खेला जा रहा है। पहला मैच 2022 में खेला गया था, जो डॉ रहा। न्यूजीलैंड के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद डेवोन कॉनवे ने नए साल 2023 में धमाका कर दिया।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे के अपने करियर का चौथा टेस्ट शतक जड़कर न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉनवे ने 191 गेंद में 122 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल है। कॉनवे ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। साल 2023 का पहला शतक अपने नाम किया। 2022 में भी पहला शतक बनाया था।

बांग्लादेश के खिलाफ अपने देश में 227 गेंद पर 122 रन बनाए थे। दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं, जो ओपनिंग करते हुए दूसरी बार शतक बनाया। अजीब बात है कि स्कोर 122 रन ही है। न्यूजीलैंड ने पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया और चाय के विश्राम के कुछ देर बाद तक उसका स्कोर एक विकेट पर 234 रन था।

इसके बाद हालांकि उसने पांच विकेट खोए जिससे दिन का खेल समाप्त होने पर उसका स्कोर छह विकेट पर 309 रन था। कॉनवे ने 191 गेंदों का सामना करके 122 रन बनाए जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल है। पाकिस्तान की तरफ से सलमान ने 55 रन देकर तीन जबकि तेज गेंदबाज नसीम शाह ने 44 रन देकर दो विकेट लिए हैं।

टीम में शामिल एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर अबरार अहमद ने 101 रन देकर एक विकेट लिया है। न्यूजीलैंड के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद कॉनवे ने अपने सलामी जोड़ीदार टॉम लाथम (71) के साथ पहले विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी की। यह लगातार दूसरा मैच है जबकि उन्होंने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई।

कॉनवे ने इसके बाद पूर्व कप्तान केन विलियमसन (36) के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। कॉनवे ने लंच के बाद 156 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। स्टंप उखड़ने के समय टॉम ब्लंडेल 30 और पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 65 रन बनाने वाले ईश सोढ़ी 11 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने अंतिम 10 ओवर में टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button